Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंग्लिश बोलने में होती है परेशानी, अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर इस तरह सीखें अंग्रेजी

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Sun, 17 Mar 2019 10:12 AM (IST)

    आपका स्मार्टफोन आपको अंग्रेजी सिखाने में मदद करेगा और आपकी गलतियों को भी सुधारेगा। यहां हम आपको इसी का तरीका बता रहे हैं ...और पढ़ें

    इंग्लिश बोलने में होती है परेशानी, अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर इस तरह सीखें अंग्रेजी
    इंग्लिश बोलने में होती है परेशानी, अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर इस तरह सीखें अंग्रेजी

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। आज के समय में अंग्रेजी भाषा बेहद जरूरी हो गई है। चाहें आप किसी कंपनी में जॉब करते हों या फिर कहीं टीचर हों, आपको अंग्रेजी आना अनिवार्य है, लेकिन कई लोग आज भी ऐसे हैं जिन्हें अंग्रेजी बोलने में झिझक लगती है या फिर उन्हें अंग्रेजी बोलनी नहीं आती है। हालांकि, यह काम आप अपने स्मार्टफोन से बेहद आसानी से कर सकते हैं। आपको बता दें कि आपका स्मार्टफोन आपको अंग्रेजी सिखाने में मदद करेगा और आपकी गलतियों को भी सुधारेगा। यहां हम आपको इसी का तरीका बता रहे हैं।

    अंग्रेजी में करें सर्च इंजन पर सर्च:

    अगर आप गूगल के जरिए कुछ भी जानना चाहते हैं तो आप उस पर अंग्रेजी में सर्च करें। उदाहरण के तौर पर अगर आप किसी रेस्त्रां की जानकारी चाहते हैं तो आप इस बात को अंग्रेजी भाषा में लिखें। अगर आपने कोई स्पेलिंग गलत लिखी होगी तो गूगल उसे सही भी करेगा। इसका रिजल्ट आपको अंग्रेजी में मिलेगा। अगर रिजल्ट में लिखा कोई शब्द आपको समझ नहीं आ रहा है तो आप उसे डिक्शनरी में ढूंढें। इससे आपकी वोकैबलरी भी बढ़ेगी।

    इंग्लिश लर्निंग ऐप करें डाउनलोड:

    गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर में कई ऐसी ऐप्स मौजूद हैं जो आपको इंग्लिश सीखने में मदद करेंगी। इन्हें डाउनलोड कर आप आसानी से अंग्रेजी सीख सकते हैं। इन ऐप्स पर आपको अंग्रेजी की बेसिक से लेकर एडवांस जानकारी मिलेगी। Hello English, Duolingo इन ऐप्स को भी आप डाउनलोड कर सकते हैं। यह एंड्रॉइड और iOS पर काम करती हैं।

    ट्रांसलेटर की लें मदद:

    कई बार कुछ शब्द या वाक्य मिल जाते हैं जो मुश्किल होते हैं। इसके लिए आप गूगल ट्रांसलेटर की मदद ले सकते हैं। यहां से आप उस शब्द या वाक्य का मतलब जान पाएंगे। यही नहीं, आप किसी भी शब्द का सही उच्चारण भी सीख सकते हैं।

    खबरें और भी

    इंग्लिश मूवी और म्यूजिक भी करेगा मदद:

    अगर आप मूवी देखने या म्यूजिक सुनने के शौकीन हैं तो आप इंग्लिश मूवी देखें और इंग्लिश म्यूजिक सुनें। मूवी देखते समय सब टाइटल को ऑन कर दें। इससे मूवी और वाक्य समझना आसाना होगा।

    यह भी पढ़ें:

    Facebook Messenger में जुड़ा डार्क मोड फीचर, जानें कैसे करें एक्टिवेट

    PDF को करना है Edit, ये ऐप्स या सॉफ्टवेयर करेंगे मदद

    आप भी बनाते हैं TikTok पर वीडियो, जानें क्यों हुई ऐप को बैन करने की सिफारिश