Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    108MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme C67 का नया वेरिएंट, चेक करें कीमत और फीचर्स

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 09:40 AM (IST)

    Realme ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में Realme C67 5G लॉन्च किया है। आज इस फोन की भारत में पहली सेल होने जा रही है। हालांकि भारत में पहली सेल से पहले ...और पढ़ें

    108MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme C67, चेक करें खूबियां
    108MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme C67, चेक करें खूबियां

    HighLights

    1. Realme C67 4G को Snapdragon 685 प्रोसेसर के साथ लाया गया है।
    2. Realme C67 4G को 8GB वर्चुअल रैम के साथ लॉन्च किया गया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में Realme C67 5G लॉन्च किया है। आज इस फोन की भारत में पहली सेल होने जा रही है। हालांकि, भारत में पहली सेल से पहले ही कंपनी ने इस फोन का एक नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।

    कंपनी ने Realme C67 का 4G वेरिएंट लॉन्च किया है। इस फोन को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। आइए जल्दी से Realme C67 4G फोन के फीचर्स और कीमत को लेकर जानकारियां चेक कर लें-

    प्रोसेसर- Realme C67 4G को Snapdragon 685 प्रोसेसर के साथ लाया गया है।

    डिस्प्ले-Realme C67 4G को 6.72 इंच पंच होल डिस्प्ले FHD+, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया गया है।

    रैम और स्टोरेज-Realme C67 4G को 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लाया गया है।

    बैटरी-Realme C67 4G फोन 5,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है।

    कैमरा-Realme C67 4G को 108MP मेन कैमरा और 2MP डेप्थ लेंस के साथ लाया गया है। यह फोन 8MP सेल्फी कैमरा के साथ लाया गया है।

    ये भी पढ़ेंः OnePlus के इन यूजर्स के लिए हुआ Android 14 का एलान, ऐसे इन्स्टॉल करें ColorOS 14 का स्टेबल वर्जन

    Realme C67 4G फोन की कीमत

    Realme C67 4G फोन की कीमत की बात करें तो यह फोन 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए IDR 2,599,000 यानी करीब 168 डॉलर में लॉन्च किया गया है। वहीं, 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 2,999,000 यानी करीब 193 डॉलर है। रियलमी का यह फोन दूसरे मार्केट के लिए भी लाया जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः realme C67 5G की ये पांच खूबियां जीत लेंगी दिल, जानिए क्यों खरीदना चाहिए नया Smartphone