Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    12GB रैम और 50MP कैमरा वाले Xiaomi के इस धाकड़ फोन का दाम हुआ कम, 39 हजार से ज्यादा की कर सकते हैं बचत

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 07:48 AM (IST)

    Smartphone Deal शाओमी के फोन को भारत में खूब पसंद किया जाता है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर दशहरा सेल शुरू हो चुकी है। इस मौके पर एक बढ़िया 5G फोन को ...और पढ़ें

    Xiaomi के इस धाकड़ फोन का दाम हुआ कम, जानिए सेल में कितने रुपये की कर सकते हैं बचत
    Xiaomi के इस धाकड़ फोन का दाम हुआ कम, जानिए सेल में कितने रुपये की कर सकते हैं बचत

    HighLights

    1. Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है।
    2. Xiaomi के इस स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी के फोन को भारत में खूब पसंद किया जाता है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर दशहरा सेल शुरू हो चुकी है। इस मौके पर एक बढ़िया 5G फोन को खरीदने की तैयारी कर सकते हैं। Xiaomi के पॉपुलर स्मार्टफोन Xiaomi 12 Pro 5G को कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है।

    दरअसल, फ्लिपकार्ट पर कल से दशहरा सेल (BIG dussehra sale 2023) शुरू हो चुकी है। इस सेल में Xiaomi 12 Pro 5G को 37,999 रुपये में शुरुआती कीमत में खरीदने का मौका दिया जा रहा है।

    Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन पर डिस्काउंट

    Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन की खरीदारी फ्लिपकार्ट से करते हैं तो बैंक ऑफर में बचत की जा सकती है।

    • Flipkart Axis Bank Card से खरीदारी करने पर 5% कैशबैक का फायदा मिल रहा है।
    • फोन की खरीदारी एक्सचेंज ऑफर के साथ करते हैं तो 39,150 रुपये की बचत कर सकते हैं।

    Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

    • प्रोसेसर- Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है।
    • डिस्प्ले- Xiaomi के इस फोन को 6.73 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ लाया गया है।
    • रैम और स्टोरेज- Xiaomi 12 Pro 5G फोन 12GB रैम और 265GB स्टोरेज के साथ आता है।
    • कैमरा- Xiaomi के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 50MP + 50MP + 50MP मिलता है। इसके अलावा, फोन 32MP सेल्फी शूटर कैमरा के साथ आता है।
    • बैटरी-Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन में 4600 mAh बैटरी मिलती है।

    ये भी पढ़ेंः Flipkart big dussehra sale 2023: iPhone 14 पर मिल रही टॉप डील, इन स्मार्टफोन पर भी मिलेगा बंपर डिस्काउंट

    Disclaimer: Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन पर िमल रही डील को खबर बनाए जाने के दौरान देखा गया है। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर स्मार्टफोन डील को लेकर बदलाव होता रहता है। ऐसे में ग्राहकों को अपनी समझ और जिम्मेदारी पर ही खरीदारी की सलाह दी जाती है।

    खबरें और भी