Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    32MP सेल्फी कैमरा, 16GB तक रैम वाला नया इनफिनिक्स फोन भारत में हो रहा लॉन्च? सामने आ रहा बड़ा अपडेट

    Updated: Mon, 05 Feb 2024 01:30 PM (IST)

    इनफिनिक्स का नाम बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले ब्रांड के नाम से जाना जा सकता है। इनफिनिक्स अपने ग्राहकों के लिए कई बेहतरीन फोन लॉन्च कर चुका है। इसी ...और पढ़ें

    32MP सेल्फी कैमरा इनफिनिक्स का नया फोन भारत में हो सकता है लॉन्च
    32MP सेल्फी कैमरा इनफिनिक्स का नया फोन भारत में हो सकता है लॉन्च

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इनफिनिक्स का नाम बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले ब्रांड के नाम से जाना जा सकता है। इनफिनिक्स अपने ग्राहकों के लिए कई बेहतरीन फोन लॉन्च कर चुका है।

    इसी कड़ी में खबरें है कि कंपनी अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Infinix Hot 40i को लॉन्च कर सकती है। दरअसल, भारत से बाहर इस फोन को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

    कंपनी ने Infinix Hot 40i को सउदी अरब में बीते साल नवंबर 2023, में लॉन्च किया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इनफिनिक्स का यह फोन भारतीय बाजार में एंट्री लेने जा रहा है।

    यह फोन कंपनी का Infinix Hot 40 series का मॉडल है। इस सीरीज में कंपनी दूसरे मॉडल भी पेश करती है।

    इन खूबियों के साथ आाता है Infinix Hot 40i

    प्रोसेसर- Infinix Hot 40i को Unisoc T606 चिपसेट के साथ लाया गया था।

    डिस्प्ले- इनफिनिक्स का यह फोन 6.58 इंच LCD HD+ 90Hz डिस्प्ले और 480 nits ब्राइटनेस के साथ लाया गया था।

    रैम और स्टोरेज- इनफिनिक्स का यह फोन 4/8GB रैम के साथ आता है। फोन 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन में लाया गया था।

    कैमरा- Infinix Hot 40i को 50MP सिंगल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा के साथ लाया गया था।

    बैटरी- Infinix Hot 40i स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया था।

    कलर- Hot 40i को Starlit Black, Palm Blue, Horizon Gold और Starfall Green कलर ऑप्शन में लाया गया था।

    ये भी पढ़ेंः 1 भी रुपया एक्स्ट्रा नहीं होगा खर्च! ऐसे करें मोबाइल रिचार्ज

    दरअसल, इनफिक्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फोन को फुल स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाला मॉडल अलग खूबियों के साथ लाया जा सकता है।

    बता दें कंपनी की ओर से फिलहाल इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।