विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5G In India: स्पीड, कवरेज और एक्सपीरियंस को लेकर भारत ने दर्ज किया रिकॉर्ड, 4G से कितनी बेहतर नई टेक्नोलॉजी

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Wed, 20 Sep 2023 08:30 PM (IST)

5G In India हाल ही में OpenSignal की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में 5G टेक्नोलॉजी की उपलब्धता ...और पढ़ें

5G In India: स्पीड, कवरेज और एक्सपीरियंस को लेकर भारत ने दर्ज किया रिकॉर्ड
5G In India: स्पीड, कवरेज और एक्सपीरियंस को लेकर भारत ने दर्ज किया रिकॉर्ड

HighLights

  1. 4G टेक्नोलॉजी के मुकाबले 5G के साथ भारत का एक्सपीरियंस बेहतर माना जा रहा है।
  2. 5G टेक्नोलॉजी को लेकर हाल ही में OpenSignal की एक रिपोर्ट सामने आई है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत में बीते साल 1 अक्टूबर को 5G टेक्नोलॉजी लॉन्च की गई। 5G टेक्नोलॉजी को लॉन्च हुए देश में एक साल पूरा होने जा रहा है। इसी कड़ी में 4G टेक्नोलॉजी के मुकाबले 5G टेक्नोलॉजी के साथ भारत का एक्सपीरियंस बेहतर माना जा रहा है।

हाल ही में OpenSignal की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में 5G टेक्नोलॉजी की उपलब्धता, डाउनलोड स्पीड और यूजर एक्सपीरियंस के आधार पर 4G टेक्नोलॉजी से 5G टेक्नोलॉजी को कम्पेयर किया गया है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए 1 मार्च से लेकर 29 मई 2023 का डेटा लिया गया है।

5G टेक्नोलॉजी एक बड़ी उपलब्धि

भारत में 5G टेक्नोलॉजी की उपलब्धता देश के 5G इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए एक महत्वपूर्ण फैक्टर के रूप में सामने आ रही है।भारत का नाम दुनिया भर में 5G टेक्नोलॉजी को लेकर मशहूर हो रहा है, क्योंकि देश की पहचान नई टेक्नोलॉजी को सबसे तेजी से अपनाने वाले देशों में हो रही है।

फोटो क्रेडिट- OPENSIGNAL

  • भारत ने 5G टेक्नोलॉजी के मामले में कई दूसरे मार्केट को पीछे छोड़ दिया है।
  • 5G उपलब्धता को लेकर भारत ने 29.9 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है।

डाउनलोड स्पीड

नई टेक्नोलॉजी को देश में 4G के मुकाबले 10 गुना तेज डाउनलोड स्पीड के साथ पेश किया गया था। वहीं, रिपोर्ट में 5G परफोर्मेंस को लेकर डाउनलोड स्पीड को लेकर भी बात कही गई।

रिपोर्ट में 5G टेक्नोलॉजी के साथ डाउनलोड स्पीड असल में तेज पाई गई। 5G डाउनलोड स्पीड को लेकर भारत विश्व भर में 6वीं ग्लोबल रैंक हासिल करता है। देश में 5G यूजर्स को 301.6 Mbps एवरेज डाउनलोड स्पीड मिल रही है।

ये भी पढ़ेंः 5G User In World: दुनियाभर में 1.3 बिलियन हुए 5G सब्सक्राइबर्स, नए यूजर्स जोड़ने में भारत नंबर-1

यूजर एक्सपीरियंस

इस रिपोर्ट में 5G टेक्नोलॉजी के साथ यूजर एक्सपीरियंस को वीडियो और गेमिंग के साथ देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 4G के मुकाबले 5G टेक्नोलोजी के साथ यूजर को गेमिंग और वीडियो में 20 प्रतिशत से ज्यादा बेहतर एक्सपीरियंस मिला।

5G उपलब्धता, डाउनलोड स्पीड और यूजर एक्सपीरियंस के साथ भारत प्रगति की राह पर है। यह देश के टेलीकॉम सेक्टर के विकास का संकेत माना जा सकता है।

इतना ही नहीं, 5G कनेक्टिविटी के विकास और विस्तार के प्रयासों के साथ भारत ग्लोबल 5G सेक्टर में एक विश्व गुरू नेता के रूप में भी उभरता नजर आ रहा है। कहा जा सकता है कि देश में डिजिटल क्रांति लाने को लेकर भारत पूरी तरह से तैयार है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।