यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 5G के 11 बैंड सपोर्ट के साथ Samsung ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, जानें कीमत
Samsung Galaxy F34 5G भारत में लॉन्च हो चुका है। इस स्मार्टफोन को 6000mAh बैटरी 11 5G Bands जैसी खूबियों के साथ लाया गया है। अगर आप भी एक नया 5G स्मार ...और पढ़ें

HighLights
- Samsung Galaxy F34 5G भारतीय ग्राहकों के लिए लॉन्च हो गया है।
- Galaxy F34 5G में 11 5G Bands और स्मार्ट होटस्पॉट की सुविधा मिली है।
- फोन को 6GB+128GB और 8GB+128GB वेरिएंट के साथ लाया गया है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy F34 5G भारतीय ग्राहकों के लिए लॉन्च हो चुका है। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग के नए स्मार्टफोन को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई चर्चा थी। फोन का टीजर भी जारी हो चुका था। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की कुछ खूबियों से पहले ही पर्दा उठ चुका था। हालांकि, फोन की कीमत को लेकर जानकारियां नहीं थीं।
Samsung Galaxy F34 5G की खूबियां
.jpg)
- डिस्प्ले- फोन को 6.5 इंच के फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले,120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 nits पीक ब्राइटनेस के साथ लाया गया है। फोन में कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
- स्टोरेज- Galaxy F34 5G को 6GB+128GB और 8GB+128GB वेरिएंट के साथ लाया गया है।
- कैमरा- Galaxy F34 5G को ट्रिपल कैमरा सेटअप 50MP + 8MP + 2MP के साथ लाया गया है। फोन में नाइटोग्राफी और 4k रेजोल्यूशन के साथ वीडियो बनाने की सुविधा भी मिल रही है। सेल्फी के लिए फोन में 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
- बैटरी- सैमसंग के नए फोन Galaxy F34 5G को 6000mAh बैटरी के साथ लाया गया है।
- 5G बैंड्स-Galaxy F34 5G में 11 5G Bands और स्मार्ट होटस्पॉट की सुविधा मिली है।
- साउंड क्वालिटी- बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए फोन को Dolby Atmos फीचर के साथ लाया गया है।
Samsung Galaxy F34 5G की कीमत
Samsung Galaxy F34 5G को कंपनी 18,999 रुपये पर लॉन्च किया है। फोन के 6जीबी रैम वेरिएंट को इस कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं टॉप वेरिएंट की बात करें तो फोन को 20,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। हालांकि, बैंक डिस्काउंट के साथ फोन के बेस वेरिएंट 16,999 रुपये और टॉप वेरिएंट को 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं। पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो एडिशनल 2000 रुपये का बोनस डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।
Galaxy F34 5G की कहां से कर सकते हैं खरीदारी
Samsung Galaxy F34 5G स्मार्टफोन की खरीदारी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से कर सकते हैं। फोन की खरीदारी ऑनलाइन करने पर अगर HDFCऔर ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो फोन पर मिल रहे 2000 रुपये के डिस्काउंट को पा सकते हैं।