9000 रुपये सस्ता मिल रहा iQOO का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, 7000mah बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 से है लैस
Amazon Great Freedom Sale 2026 में iQOO 15 स्मार्टफोन पर ₹9,000 का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। ...और पढ़ें

HighLights
iQOO 15 पर अमेजन सेल में 9000 रुपये की छूट।
HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर मिलेगा यह डिस्काउंट।
फोन में 6.85 इंच डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon Great Freedom Sale 2026 सेल लाइव हो चुकी है। अमेजन पर सेल के मौके पर स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप भी अपना स्मार्टफोन अपग्रेड करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये बेस्ट टाइम है। अमेजन पर चल रही फ्रीडम सेल के दौरान iQOO 15 स्मार्टफोन पर बेस्ट डील मिल रही है। Amazon Great Freedom Sale 2026 के दौरान iQOO 15 स्मार्टफोन को 9000 रुपये के डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है।
iQOO 15 कीमत और ऑफर
iQOO 15 स्मार्टफोन को कंपनी ने 76,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। Amazon Great Freedom Sale 2026 के दौरान इस फोन को 9,000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। यह डिस्काउंट HDFC Bank क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर मिलेगा।
iQOO 15 स्पेसिफिकेशन्स
iQOO 15 स्मार्टफोन में 6.85-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz, पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स की है। यह डिस्प्ले Dolby Vision सर्टिफिकेशन के साथ आती है। आइकू का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 7000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए iQOO 15 स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा Sony IMX921 सेंसर है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
खबरें और भी
iQOO 15 क्यों खरीदें?
iQOO 15 स्मार्टफोन कंप्लीट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ बेस्ट कैमरा क्वालिटी ऑफर करता है। अमेजन सेल के दौरान यह फोन 67,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इस कीमत में यह फोन 2K डिस्प्ले, क्वालकॉम Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 7,000mAh की बैटरी ऑफर करता है। ऐसे में यह स्मार्टफोन बेस्ट ऑप्शन है।