विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत में Netflix और हॉटस्टार को टक्कर देने के लिए तैयारी में अमेजन वीडियो

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Mon, 12 Mar 2018 06:12 PM (IST)Updated: Tue, 13 Mar 2018 01:38 PM (IST)

भारत वेब सेवाओं के मामले में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ बाजार, पढ़ें विस्तार से

भारत में Netflix और हॉटस्टार को टक्कर देने के लिए तैयारी में अमेजन वीडियो
भारत में Netflix और हॉटस्टार को टक्कर देने के लिए तैयारी में अमेजन वीडियो

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। अमेजन वीडियो सेवा भारत में और क्षेत्रीय कंटेंट एड कर सकती है। यह बयान कंपनी के दो अधिकारीयों ने दिया है। कंपनी ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग बाजार में ज्यादा शेयर अपने हिस्से करने की योजना के साथ वैश्विक और लोकल स्तर पर प्रतिस्पर्धा के महुअल को समझते हुए यह फैसला लिया।

क्या है कंपनी के अधिकारियों का कहना

अमेजन प्रेम वीडियो के ग्लोबल वाइस प्रेजिडेंट टीम ने कहा- ''भारत में लॉन्च के कुछ एक साल बाद ही अमेजन हिंदी शो लेकर आया। इसी के साथ 5 भारतीयों भाषाओं में मूवी की लाइब्रेरी भी उपलभ्द करवाई। कंपनी को इसका परिणाम भी मिला। अमेजन की प्रेम वीडियो सेवा के लिए भारत सबसे अधिक तेजी से उभरता हुआ बाजार सिद्ध हुआ।''

कंटेंट हेड जेम्स के अनुसार- ''हिंदी शो और बॉलीवुड मूवी के अलावा प्राइम वीडियो साउथ इंडियन भाषाओं- जैसे तमिल और तेलुगु में भी पिक्चर्स का दायरा बढ़ा रहा है। हम यह समझना चाहते है की दक्षिण भारत में क्या कुछ किया जा सकता है।''

कितने है अमेजन के सब्सक्राइबर्स?

दोनों ही अधिकारियों ने यह नहीं बताया की कंपनी ने कितने सब्सक्राइबर्स अपने साथ जोड़ लिए हैं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा की कई मिलियन प्राइम उपभोक्ता हैं। प्राइम दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन रिटेलर कस्टमर लॉयल्टी प्लान है। इसमें यूजर्स को 999 रुपये वार्षिक शुल्क अदा करना होता है। इससे यूजर्स को फास्ट डिलीवरी, अर्ली डील्स के एक्सेस के साथ वीडियो और म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवा का सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है।

प्रतिस्पर्धा में कौन-सी अन्य कंपनियां शामिल?

अमेजन के सपनों और योजनाओं को पूरा करने के लिए भारत सबसे मुख्य बाजार है। कम कीमत में डाटा उपलब्धता भी इसका एक बड़ा कारण है। सस्ती कीमत में डाटा उपलब्धता से भारत स्ट्रीमिंग वीडियो यूसेज के मामले में तेजी से बढ़ रहा है। यह दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला वेब सेवा बाजार बन चुका है। इससे अमेजन और नेटफ्लिक्स जैसी बड़ी कंटेंट कंपनियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।

इसी क्रम में एक और स्ट्रीमिंग कंपनी हॉटस्टार भी शामिल है। HBO का एक्सक्लूसिव हिट गेम ऑफ थ्रोन्स शो भारत में सिर्फ इसी एप पर उपलब्ध है। वोट और सोनी LIV भी इस प्रतिस्पर्धा का हिस्सा है। यह पूछने पर की अमेजन भारत में क्रिकेट स्ट्रीमिंग लेकर आएगा की नहीं, क्योंकि देश में करीब 1.2 बिलियन लोग इस खेल को बेहद पसंद करते हैं। कंपनी ने कहा की वो इस क्षेत्र में भी अवसर देख रहे हैं। पिछले वर्ष स्टार इण्डिया को पांच सालों के लिए टीवी और डिजिटल माध्यम पर IPL दिखने के लिए 16,348 करोड़ के राइट्स खरीदने पड़े थे।

यह भी पढ़ें:

OnePLus 6 फीचर लीक से Mate SE Mi TV की लॉन्चिंग तक: 7 दिनों की बड़ी टेक खबरें

सैमसंग से नोकिया तक, जानिए कितने सस्ते हो गए आपके पसंदीदा स्मार्टफोन्स

गोरिल्ला ग्लास: क्यों होता है इतना मजबूत और क्यों पड़ा यह नाम, जानिए सबकुछ

स्मार्टफोन से चलेगा यह कूलर, कम कीमत में मिल रहे हैरान करने वाले फीचर्स

भारत में Netflix और हॉटस्टार को टक्कर देने के लिए तैयारी में अमेजन वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।