Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    T20 World Cup 2024: ChatGPT ने बनाई टीम इंडिया की Superhero वाली इमेज, आनंद महिंद्रा की कमांड पर AI ने किया काम

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 11:07 AM (IST)

    एआई चैटबॉट चैटजीपीटी का इस्तेमाल कई कामों में हो रहा है। इस चैटबॉट की मदद से इमेज भी जनरेट करवाई जाती हैं। इसी कड़ी में चैटजीपीटी द्वारा क्रिएट की गई ...और पढ़ें

    ChatGPT ने क्रिएट की टीम इंडिया की सुपरहीरो वाली इमेज
    ChatGPT ने क्रिएट की टीम इंडिया की सुपरहीरो वाली इमेज

    HighLights

    1. ChatGPT ने इंडियन क्रिकेट टीम की एक शानदार इमेज क्रिएट की है।
    2. ChatGPT द्वारा तैयार की गई इस इमेज को आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओपनएआई के एआई चैटबॉट चैटजीपीटी का इस्तेमाल हर दूसरा इंटरनेट यूजर अपने काम को आसान बनाते हुए अलग-अलग तरीके से कर रहा है।

    एआई चैटबॉट की मदद से इमेज जनरेट करवाई जा सकती हैं। इसी कड़ी में टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 को लेकर एआई द्वारा तैयार की गई एक इमेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

    चैटजीपीटी ने भारतीय क्रिकेट टीम की एक ऐसी इमेज जनरेट की है, जिसमें में सुपरहीरो दिख रहे हैं।

    आनंद महिंद्रा ने दी चैटजीपीटी को कमांड

    दरअसल, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन और टीम मेंबर आनंद महिंद्रा ने बीते दिन हुए T20 World Cup 2024 के आखिरी मुकाबले में भारत की जीत को एक अलग अंदाज में मनाया है।

    आनंद महिंद्रा ने चैटजीपीटी को टीम इंडिया की एक ऐसी इमेज बनाने को कहा, जिसमें वे सुपरहीरो नजर आएं।

    आनंद महिंद्रा ने कहा- Hello Chat GPT 4.O, कृपया मेरे लिए एक ऐसी ग्राफिक इमेज जनरेट करो, जिसमें इंडियन क्रिकेट टीम सुपरहीरो की तरह नजर आए। ऐसा इसलिए क्योंकि, वे मैच के अंत तक सुपर कूल थे।

    भारत को मिले जीत के इस बेहतरीन तोहफे को पाना इतना आसान नहीं था। यह हाथ से लगभग फिसल ही गया था, लेकिन उन्होंने अपने दिमाग में इस मैच को नहीं हारा।

    टीम इंडिया ने हम सभी को यह याद दिलाया कि सुपरहीरो कभी भी जीतने के दृढ़ संकल्प और हार न मानने वाले रवैये के बिना नहीं आता है।

    ये भी पढ़ेंः T20 World Cup 2024: भारत की जीत से गदगद हुए Sundar Pichai, Satya Nadella ने बांधे तारीफों के पुल

    रोमांचक था आखिरी पलों का मैच

    टीम इंडिया ने कल के मैच में साउथ अफ्रिका को 7 रनों से हराया। इसी के साथ मैच की ट्रॉफी भारत ने अपने नाम की। दरअसल, कल का आखिरी मुकाबला बेहद रोमांचक था।

    आखिर तक यही लग रहा था कि इस बार साउथ अफ्रिका मैच जीतेगी, वहीं, टीम इंडिया की जबरदस्त पारी ने भारत को मैच जीता दिया।