एपल ने किया iOS 27 की रिलीज डेट का ऐलान, किन-किन आईफोन को मिलेगा नया अपडेट; देखें पूरी लिस्ट
एपल ने अपने लेटेस्ट iOS 27 की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। यह सॉफ्टवेयर अपडेट 14 सितंबर से रोल आउट किया जाएगा।

HighLights
एपल ने iPhone 18 Pro, Pro Max और फोल्डेबल iPhone Duo पेश किए।
iOS 27 की रिलीज डेट 14 सितंबर, कई डिवाइस को मिलेगा अपडेट।
नए आईफोन, वॉच और एयरपॉड्स की भारतीय कीमतें जारी की गईं।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल ने अपने लेटेस्ट iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल आईफोन iPhone Duo भी मार्केट में उतार दिया है। एपल फैन्स पिछले 6 सालों से फोल्डेबल आईफोन का इंतजार कर रहे थे। नए आईफोन के साथ-साथ कंपनी ने लेटेस्ट Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और AirPods 5 को भी लॉन्च कर दिया है। नए आईफोन के साथ साथ कंपनी अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर iOS 27 के रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है।
iOS 27 के रिलीज डेट
एपल ने लॉन्च इवेंट के दौरान एलान किया कि उसका लेटेस्ट आईओएस 27 को 14 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।
किन-किन डिवाइसेस को मिलेगा iOS 27?
iPhone 17 Pro Max
iPhone 17 Pro
iPhone Air
iPhone 17
iPhone 17e
iPhone 16e
iPhone 16
iPhone 16 Plus
iPhone 16 Pro
iPhone 16 Pro Max
iPhone 15
iPhone 15 Plus
iPhone 15 Pro
iPhone 15 Pro Max
iPhone 14
iPhone 14 Plus
iPhone 14 Pro
iPhone 14 Pro Max
iPhone 13
iPhone 13 mini
iPhone 13 Pro
iPhone 13 Pro Max
iPhone 12
iPhone 12 mini
iPhone 12 Pro
iPhone 12 Pro Max
iPhone 11
iPhone 11 Pro
iPhone 11 Pro Max
iPhone SE (दूसरी पीढ़ी और उसके बाद के मॉडल)
एपल के नए प्रोडक्ट की इंडिया प्राइसिंग
एपल ने iPhone 18 Pro को 1,64,900 रुपये, iPhone 18 Pro Max को 1,79,900 रुपये और iPhone Duo को 2,99,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इसके साथ ही Apple Watch Series 12 को 56,900 रुपये और Apple Watch Ultra 4 को 1,09,900 रुपये की कीमत में लाया गया है। लेटेस्ट AirPods 5 को कंपनी ने 14,900 रुपये में लॉन्च किया गया है।
