विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Apple का पहला फोल्डेबल फोन, iPhone Duo लॉन्च: 48MP कैमरा और A20 Pro चिपसेट जैसे बेहतरीन फीचर्स

Published: Wed, 09 Sep 2026 11:42 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 10 Sep 2026 08:27 AM (GMT+05:30)

Apple ने अपने 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट में पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च किया है। इसमें लेटेस्ट A20 Pro ...और पढ़ें

Apple का पहला फोल्डेबल फोन, iPhone Duo लॉन्च: 48MP कैमरा और A20 Pro चिपसेट जैसे बेहतरीन फीचर्स

Apple का पहला फोल्डेबल फोन, iPhone Duo लॉन्च: 48MP कैमरा और A20 Pro चिपसेट जैसे बेहतरीन फीचर्स 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने बुधवार को अपने 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल फोन ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को iPhone Duo नाम दिया है। यह फोल्डेबल फोन जल्द ही दो अलग-अलग कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। iPhone Duo में Apple का लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट देखने को मिल रहा है, जिसे TSMC के 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है।

बता दें कि यही चिपसेट नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में भी मिल रहा है। Apple के पहले फोल्डेबल फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप ऑफर किया है, जिसमें दो 48-मेगापिक्सल के कैमरे मिल रहे हैं। फोन में अंदर की फोल्डेबल स्क्रीन और कवर डिस्प्ले पर भी कैमरे मिल रहे हैं। पासपोर्ट जैसे दिखने वाले इस फोल्डेबल फोन में MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।

iPhone Duo की कीमत और उपलब्धता

भारत में iPhone Duo के बेस 256GB मॉडल की कीमत ₹2,99,900 से शुरू होती है। जबकि फोन के 512GB मॉडल की कीमत ₹3,24,900, 1TB मॉडल की कीमत ₹3,74,900 और 2TB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत ₹4,49,900 है। iPhone Duo 'स्टार व्हाइट' और 'नाइट स्काई' कलर ऑप्शन में आता है। नया स्मार्टफोन 16 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और इसकी सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी।

iPhone Duo के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iPhone Duo दुनिया भर में सिर्फ eSIM सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। फोन में अंदर की तरफ 7.6-इंच की Super Retina XDR फोल्ड डिस्प्ले से लैस है, जो iPhone 18 Pro की 6.3-इंच स्क्रीन से 80 प्रतिशत बड़ा है। अंदर की स्क्रीन कस्टम पॉलीमर से बनी है और इसके ऊपर दमदार ग्लास लगाया गया है।

फोन में 5.4-इंच की Super Retina XDR कवर डिस्प्ले मिल रही है। डिवाइस की बाहरी स्क्रीन और पिछले पैनल पर सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन देखने को मिल रही है। साथ ही इसमें iOS 27 मिल रहा है, जिसे खास तौर पर iPhone Duo के लिए कस्टमाइज भी किया गया है।

iPhone Duo में नया A20 Pro चिपसेट मिल रहा है, जो 2nm प्रोसेस पर बना है। फोन में छह-कोर CPU है जिसमें दो नए सुपर कोर हैं जो 20 प्रतिशत फास्ट परफॉर्मेंस देते हैं, साथ ही चार नए एफिशिएंसी कोर भी इस बार ऐड हुए हैं। इतना ही नहीं इस A20 Pro चिपसेट में डुअल न्यूरल इंजन सेटअप भी मिल रहा है, जिसमें कुल 32 कोर हैं। दावा किया जाता है कि यह ज्यादा एफिशिएंसी और 8-बिट फ्लोटिंग-पॉइंट सपोर्ट देता है।

iPhone Duo के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए iPhone Duo में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिल रहा है। फोन में iPhone 18 Pro जैसा ही 48-मेगापिक्सल का फ्यूजन कैमरा मिल रहा है। प्राइमरी कैमरे के साथ 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी है, जो 2x ऑप्टिकल जूम ऑफर करता है।

डिवाइस में 4K/120 fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसके फ्रंट में सेंटर स्टेज कैमरा है और फोल्डेबल स्क्रीन में अंडर-डिस्प्ले फेसटाइम कैमरा दिया गया है। iPhone Duo के बारे में दावा किया गया है कि ये 'पूरे दिन चलने वाली बैटरी लाइफ' देता है।

एक बार चार्ज करने पर यह अंदर की स्क्रीन के यूज से 31 घंटे, कवर स्क्रीन के इस्तेमाल से 44 घंटे या दोनों स्क्रीन के मिले-जुले यूज से 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम ले सकते हैं। Apple का कहना है कि 5 मिनट चार्ज करने पर ये 5 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है।

यह भी पढ़ें- Apple का पहला फोल्डेबल फोन, iPhone Duo लॉन्च: 48MP कैमरा और A20 Pro चिपसेट जैसे बेहतरीन फीचर्स