Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    12 जीबी रैम के साथ Apple iPhone 18 fold में मिलेगा A20 Pro चिप, बैटरी पैक भी होगा बड़ा

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 04:19 PM (GMT+05:30)

    लग्जरी स्मार्टफोन मेकर Caviar ने Apple के पहले फोल्डेबल iPhone 18 Fold के संभावित स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। ...और पढ़ें

    Apple iPhone 18 Fold में मिलेगा A20 Pro चिप और बड़ी बैटरी

    Apple iPhone 18 Fold में मिलेगा A20 Pro चिप और बड़ी बैटरी

    HighLights

    1. Caviar ने Apple iPhone 18 Fold के स्पेसिफिकेशन्स लीक किए।

    2. A20 Pro चिप, 12GB रैम और 5800 mAh बैटरी का दावा।

    3. डुअल 48MP रियर और 24MP अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple इन दिनों अपने पहले फोल्डेबल iPhone को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। एपल के इस अपकमिंग आईफोन मॉडल को लेकर लग्जरी स्मार्टफोन मेकर Caviar ने कुछ डिटेल्स शेयर शेयर की हैं। कंपनी ने इस अपकमिंग प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में जानकारी पब्लिश की है, जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन्स, बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और कैमरा के बारे में जानकारी रिवील की है।

    Apple ने फिलहाल अपकमिंग फोल्डबल आईफोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ भी डिटेल शेयर नहीं की हैं। ऐसे में Caviar की ओर से शेयर किए स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म तो नहीं हैं। इनमें विश्वास करना थोड़ा मुश्किल नहीं है। इसके साथ ही एपल अपने कैमरा सेटअप को भी अपग्रेड कर सकता है।

    A20 Pro चिप और 12 जीबी रैम

    Caviar का दावा है कि फोल्डेबल iPhone में Apple का अपकमिंग A20 Pro चिप और 12 जीबी रैम का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के हाई-एंड टैबलेट के मुकाबले यह बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन आईपैड के मुकाबले कई फंशन के साथ आएगा। एपल ने फिलहाल चिप या दूसरी जानकारी शेयर नहीं की है।

    इसके साथ ही Caviar ने यह भी बताया है कि फोल्डेबल डिवाइस डुअल 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होगा। यह सेटअप Spatial फोटो और वीडियो कैप्चर कर पाएंगे। फ्रंट कैमरा की बात करें तो दावा किया जा रहा है किइसमें अंड डिस्प्ले 24 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। यानी फोल्डेबल डिस्प्ले में फुल स्क्रीन विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।

    खबरें और भी

    बड़ी बैटरी

    Caviar का दावा है कि Apple के फोल्डेबल डिवाइस में 5,800 mAh की बैटरी मिल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह किसी भी iPhone में दी जाने वाली सबसे बड़ा बैटरी पैक होगा। आईफोन के फोल्डेबल मॉडल का एपल फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कंपनी ने लॉन्च डेट को लेकर कुछ भी जानकारी शेयर किया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एपल का लॉन्च इस साल 9 सितंबर को अपना इवेंट आयोजित कर सकता है।

    यह भी पढ़ें- iPhone 18 Pro के लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro हुआ सस्ता, खरीदने से पहले देख लें डील