विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

iPhone Duo भारत में ₹2.99 लाख और US में ₹1.90 लाख! आखिर Apple कैसे तय करता है iPhone की कीमत?

Published: Thu, 10 Sep 2026 10:15 AM (IST)

एपल ने अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo भारत में ₹2,99,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, जो अमेरिकी कीमत से करीब ₹1.09 लाख ज्यादा है।

Apple कैसे तय करता है अपने प्रोडक्ट्स की कीमत?

Apple कैसे तय करता है अपने प्रोडक्ट्स की कीमत?

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत 1,999 डॉलर (करीब ₹1.90 लाख) रखी गई है, जबकि भारत में यही फोन ₹2,99,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। यानी भारतीय ग्राहकों को अमेरिकी ग्राहकों की तुलना में करीब ₹1.09 लाख ज्यादा चुकाने होंगे।

ऐसे इंडियन फैन्स एपल से थोड़े नाराज है कि उसने कैसा गणित लगाया कि भारत में फोल्डेबल आईफोन के लिए लोगों को इतने ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। यहां हम आपको एपल की खास रणनीति के बारे में बता रहे हैं, जिससे वह अलग-अलग देशों में अपने उत्पादों की कीमत तय करता है।

Apple कैसे तय करता है अपने प्रोडक्ट्स की कीमत?

Apple पहले ही साफ कर चुका है कि वह अपने किसी भी डिवाइस की कीमत सिर्फ उसे बनाने में आने वाली लागत के आधार पर नहीं करता है। कंपनी की प्राइसिंग स्ट्रैटेजी में उसके ब्रांड वैल्यू, मार्केट में कंपनी स्थिति के साथ-साथ यह देखकर भी तय करता है कि किस देश में ग्राहक उसके प्रोडक्ट के लिए कितनी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं।

एपल अपने किसी भी प्रोडक्ट को सिर्फ प्रोडक्ट के तौर पर बिक्री के लिए नहीं लाता है। वह प्रीमियम और लग्जरी प्रोडक्ट के रूम में मार्केट में स्टेबल करता है। इस स्ट्रेटजी के साथ वह अपनी कीमतें दूसरे प्रोडक्ट्स से हमेशा ऊपर रखता है।

भारत में iPhone महंगा क्यों मिलता है?

भारत में आईफोन के महंगा मिलने के दो फैक्टर हैं। पहला फैक्टर भारत में जीएसटी और इंपोर्ट ड्यूटी जैसे टैक्स सिस्टम का होना। इसके साथ डॉलर और रुपये की विनिमय दर की वजह से भी कंपनी कीमत थोड़ा ऊपर की ओर सेट करती हैं।

दूसरा फैक्टर एपल सीधे तौर पर एपल की स्ट्रेटजी से जुड़ा है। इंडिया जैसे मास फैन बेस वाले मार्केट में एपल की नजर मार्केट शेयर से ज्यादा प्रॉफिट मार्जिन पर है। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को प्रीमियम ब्रांडिंग कैटगरी में रखने के लिए इंडियन मार्केट में कीमत ज्यादा रखती है, जिससे उसके ग्राहकों को लगे कि उन्होंने लग्जरी डिवाइस खरीदा है।

यह भी पढ़ें- दुनिया में सबसे सस्ता कहां मिल रहा है फोल्डेबल iPhone Duo? यहां तो भारत से भी ज्यादा है कीमत