विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनिया में सबसे सस्ता कहां मिल रहा है फोल्डेबल iPhone Duo? यहां तो भारत से भी ज्यादा है कीमत

Published: Thu, 10 Sep 2026 09:44 AM (GMT+05:30)

एप्पल ने अपना पहला फोल्डेबल आईफोन, iPhone Duo, लॉन्च किया है, जिसकी कीमत अमेरिका में सबसे कम $1,999 है। भारत ...और पढ़ें

दुनिया में सबसे सस्ता कहां मिल रहा है फोल्डेबल iPhone Duo? यहां तो भारत से भी ज्यादा है कीमत

दुनिया में सबसे सस्ता कहां मिल रहा है फोल्डेबल iPhone Duo? यहां तो भारत से भी ज्यादा है कीमत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने iPhone Duo के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को बीते दिन 9 सितंबर को हुए लॉन्च इवेंट में पेश किया है। अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत $1,999 रखी गई है, जबकि भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है।

iPhone Duo के लॉन्च के साथ ही अलग-अलग देशों में इसकी कीमतों में बड़ा अंतर भी देखने को मिल रहा है। ग्लोबल प्राइस लिस्ट के मुताबिक अमेरिका में ये फोन सबसे सस्ता मिल रहा है, जबकि तुर्किये में सबसे महंगा मिल रहा है। भारत भी अमेरिका की तुलना में काफी महंगे मार्केट में शामिल है।

कहां मिल रहा है सबसे सस्ता iPhone Duo?

सामने आई प्राइस लिस्ट के मुताबिक अमेरिका में iPhone Duo की कीमत $1,999 है यानी भारतीय रुपये में ये करीब ₹1.90 लाख बैठती है।जबकि इसके मुकाबले भारत में फोन की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है, यानी भारत में iPhone Duo अमेरिका से करीब ₹1.10 लाख महंगा मिल रहा है।

कहां मिल रहा है सबसे महंगा iPhone Duo?

iPhone Duo सबसे महंगा इस वक्त तुर्किये में मिल रहा है। यहां iPhone Duo की स्थानीय कीमत ₺229,999 है, जो लिस्ट में करीब $4,744 के बराबर बताई गई है यानी भारतीय रुपये में ये फोन करीब ₹4.51 लाख में मिल रहा है।

देखा जाए तो अमेरिकी कीमत के मुकाबले तुर्किये में यही डिवाइस करीब 137.3 परसेंट महंगा मिल रहा है। ब्राजील भी महंगे मार्केट में शामिल है, जहां कीमत करीब $4,311 यानी ₹4.10 लाख के बराबर जा पहुंची है।

iPhone Duo की पूरी ग्लोबल प्राइस लिस्ट

देश स्थानीय कीमत करीब अमेरिकी कीमत भारतीय रुपये में करीब कीमत
अमेरिका $1,999 $1,999 ₹1.90 लाख
कनाडा C$2,999 $2,173 ₹2.07 लाख
हांगकांग HK$17,499 $2,231 ₹2.12 लाख
UAE AED 8,499 $2,314 ₹2.20 लाख
मलेशिया RM 9,499 $2,336 ₹2.22 लाख
जापान ¥364,800 $2,376 ₹2.26 लाख
ताइवान NT$74,900 $2,378 ₹2.26 लाख
चीन ¥15,999 $2,386 ₹2.27 लाख
थाईलैंड ฿79,900 $2,428 ₹2.31 लाख
सिंगापुर S$3,099 $2,452 ₹2.33 लाख
दक्षिण कोरिया ₩3,290,000 $2,456 ₹2.34 लाख
स्विट्जरलैंड CHF 1,999 $2,468 ₹2.35 लाख
ऑस्ट्रेलिया A$3,499 $2,526 ₹2.40 लाख
सऊदी अरब SAR 9,499 $2,530 ₹2.41 लाख
जर्मनी €2,299 $2,676 ₹2.55 लाख
चिली CLP 2,499,990 $2,696 ₹2.56 लाख
UK £1,999 $2,711 ₹2.58 लाख
बेल्जियम €2,339 $2,723 ₹2.59 लाख
फ्रांस €2,339 $2,723 ₹2.59 लाख
नीदरलैंड्स €2,339 $2,723 ₹2.59 लाख
स्पेन €2,339 $2,723 ₹2.59 लाख
मेक्सिको MXN 47,999 $2,843 ₹2.70 लाख
भारत ₹2,99,900 $3,153 ₹2.99 लाख
ब्राजील R$21,999 $4,311 ₹4.10 लाख
तुर्किये ₺229,999 $4,744 ₹4.51 लाख

Apple का कहना है कि iPhone Duo की पहली सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- Apple का पहला फोल्डेबल फोन, iPhone Duo लॉन्च: 48MP कैमरा और A20 Pro चिपसेट जैसे बेहतरीन फीचर्स