iPhone 18 सीरीज कब होगी लॉन्च? सामने आ गई डेट, फोल्डेबल iPhone की भी एंट्री!
Apple सितंबर के पहले हाफ में अपने एनुअल हार्डवेयर लॉन्च इवेंट की तैयारी कर रहा है, जिसमें iPhone 18 सीरीज और पहला फोल्डेबल iPhone Ultra पेश किया जा सक ...और पढ़ें

iPhone 18 सीरीज कब होगी लॉन्च? सामने आ गई डेट, फोल्डेबल iPhone की भी एंट्री!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple इन दिनों अपने एनुअल हार्डवेयर लॉन्च इवेंट की तैयारी कर रहा है, जिसमें कंपनी अगले-जेनरेशन के Pro मॉडल और कई दूसरे प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन का कहना है कि कंपनी ने प्रेस अनाउंसमेंट, कीनोट वीडियो, विज्ञापन, स्टोर मटीरियल और लॉन्च प्लान की तैयारी शुरू कर दी है।
रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि Apple ने अपने रिटेल कर्मचारियों को भी बता दिया है कि ये इवेंट सितंबर के पहले हाफ में होगा। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन गुरमन का मानना है कि ये इवेंट 9 सितंबर को हो सकता है। चलिए जानते हैं कि इस साल के इवेंट से क्या खास हो सकता है...
Apple iPhone लॉन्च इवेंट 2026 में क्या खास?
ऐसा देखा गया है कि Apple आमतौर पर अपना एनुअल iPhone लॉन्च इवेंट सितंबर के दूसरे मंगलवार या बुधवार को आयोजित करता है। इस साल, लेबर डे सोमवार, 7 सितंबर को पड़ रहा है। कंपनी आमतौर पर वीकेंड के ठीक बाद इवेंट करने से बचती है क्योंकि इससे आने वाले लोगों को ट्रेवल करने का वक्त मिल जाता है। इसलिए, बुधवार, 9 सितंबर को इवेंट के लिए सबसे संभावित डेट माना जा रहा है।
रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस साल सबसे बड़ी घोषणा एप्पल के पहले फोल्डेबल iPhone की हो सकती है, जिसके बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि इसे iPhone Ultra कहा जा सकता है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में एप्पल की एंट्री होगी, जिस पर अभी Samsung का दबदबा है। ये नया फोल्ड फोन सैमसंग को कड़ी टक्कर दे सकता है।
खबरें और भी
लॉन्च होगी iPhone की नई सीरीज
फोल्डेबल iPhone के साथ-साथ एप्पल इस इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को भी पेश कर सकता है। कंपनी Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 भी लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार इस बार एक नया Apple TV और एक अपडेटेड HomePod mini भी इस इवेंट में लॉन्च हो सकता है।