Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • technology
  • tech-news
LIVE BLOG

Live: करीब 3 लाख रुपये शुरुआती कीमत में आया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro और Pro Max भी हुआ लॉन्च

Apple ने 'Surprise and Shine' इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को A20 Pro चिप के साथ लॉन्च किया।

By Digital Desk Thu, 10 Sep 2026 12:21 AM (IST)
News Article Hero Image

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple आज अपने लॉन्च इवेंट 'Surprise and Shine' में  iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के नए सीईओ जॉन टर्नस का पहला कीनोट है। इसके साथ ही कंपनी ने Apple Watch Series 12, Watch Ultra 4, और AirPods 5 भी लॉन्च कर दिए हैं। एपल ने अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone duo भी लॉन्च कर दिया है।

iPhone 18 pro India Price

एपल ने भारत में iPhone 18 Pro को 256 जीबी स्टोरेज के साथ 1,64,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इसके साथ ही iPhone 18 Pro Max को 1,79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इनकी प्री-बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी। एपल के नए आईफोन की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।

iPhone Duo India Price

iPhone Duo को भारत में 2,99,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। फोल्डेबल आईफोन की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी। 

10 Sept 202612:22:21 AM

Apple Event LIVE: एपल के प्रोडक्ट की इंडिया प्राइसिंग

iPhone Duo को भारत में 2,99,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसे 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज ऑप्शन में लाया गया है। यह मॉडल Star White, Night Sky कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से होंगे और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।

iPhone 18 Pro को 1,64,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह मॉडल 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज के साथ Burgundy, Glacier, Silver और Black कलर ऑप्शन में रिलीज किया गया है।

iPhone 18 Pro Max को भारत में 1,79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इसे 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। यह Burgundy, Glacier, Silver और Black कलर में बिक्री के लिए आएगा।
Apple Watch Series 12 को 56,900 रुपये और Apple Watch Ultra 4 को 1,09,900 रुपये की कीमत में लाया गया है।
AirPods 5 को कंपनी ने 14,900 रुपये में लाया गया है। इसका वायरलेस चार्जिंग केस वाला मॉडल 17,900 रुपये की कीमत में लाया गया है।

10 Sept 202612:09:26 AM

iPhone 18 Pro Launch: iOS 27 की रिलीज डेट

Apple ने कन्फर्म किया है कि iOS 27, 14 सितंबर से सबके लिए उपलब्ध होगा। कंपनी नीचे दिए मॉडल के लिए अपडेट रिलीज करेगी।

iPhone 17 Pro Max
iPhone 17 Pro
iPhone Air
iPhone 17
iPhone 17e
iPhone 16e
iPhone 16
iPhone 16 Plus
iPhone 16 Pro
iPhone 16 Pro Max
iPhone 15
iPhone 15 Plus
iPhone 15 Pro
iPhone 15 Pro Max
iPhone 14
iPhone 14 Plus
iPhone 14 Pro
iPhone 14 Pro Max
iPhone 13
iPhone 13 mini
iPhone 13 Pro
iPhone 13 Pro Max
iPhone 12
iPhone 12 mini
iPhone 12 Pro
iPhone 12 Pro Max
iPhone 11
iPhone 11 Pro
iPhone 11 Pro Max
iPhone SE (दूसरी पीढ़ी और उसके बाद के मॉडल)

9 Sept 202611:47:10 PM

iPhone Duo Launch Live: फोल्डेबल iPhone Duo के फीचर्स

9 Sept 202611:44:24 PM

iPhone Duo Live Update: थिन टाइटेनियम डिजाइन के साथ आया iPhone Duo

Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। इसमें यूजर्स दो डिस्प्ले के बीच सीमलेस ट्रांजिशन कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि अनफोल्ड होने पर यह अब तक का उसका सबसे स्लिम आईफोन है। कैमरा बंप डिजाइन दिया गया है, जिससे कंपनी इसके अंदर बड़ा बैटरी पैक दे पाई है। इसके साथ ही इसमें कंपनी ने एयरोस्पेस ग्रेड टाइटेनियम का इस्तेमाल किया है।

एपल ने iOS 27 को इसके लिए रिडिजाइन किया है। इसमें मूविंग कंट्रोल दिए गए हैं। Home Screen में डॉक वर्टिकल दिया गया है। इसके साथ स्टेटस बार दिया गया है। Apps और कंटेंट स्मूथली आउटर और इनर डिस्प्ले में स्विच करती है।

9 Sept 202611:37:09 PM

iPhone Duo Launch Update: दो कलर ऑप्शन में आया एपल का पहला फोल्डेबल फोन

9 Sept 202611:24:34 PM

AirPods 5 Launch Update: एपल ने लॉन्च किए AirPods 5

एपल ने अपने लेटेस्ट AirPods 5 लॉन्च कर दिए हैं। इन्हें ओपन एयर डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके अकॉस्टिक आर्कटेकचर, नए अडेप्टिव ईक्यू और पर्सनलाइज स्पेशल ऑडियो सपोर्ट के साथ लाया गया है। कंपनी का कहना है कि पिछले जेनरेशन के मुकाबले इसकी नॉइस कैंसिलिंग कैपेबिलिटी 50 प्रतिशत बेहतर हुई है। v

9 Sept 202611:12:26 PM

iPhone 18 Pro LIVE: क्या है नए आईफोन मॉडल्स की कीमत?

एपल ने अपने फ्लैगशिप आईफोन मॉडल्स की कीमतों का एलान कर दिया है। iPhone 18 Pro को अमेरिका में $1,199 की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसमें 256GB की स्टोरेज दी गई है। वहीं iPhone 18 Pro Max को $1,299 की शुरुआती कीमत में लाया गया है। अमेरिका में इनके प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और सेल 18 सितंबर से होगी।

9 Sept 202611:04:01 PM

iPhone 18 Pro Launch: छोटा हुआ डायनमिक आईलैंड

9 Sept 202611:00:54 PM

iPhone 18 Pro Launch: 48MP Fusion Camera सेटअप के साथ लॉन्च

Apple ने iPhone 18 Pro के कैमरा में मेजर अपग्रेड किया है। इसमें नया 48-मेगापिक्सल Fusion प्राइमरी कैमरा दिया है। नए कैमरा लेंस में वेरिएबल अपर्चर सपोर्ट मिला है। एपल का कहना है कि यह लेंस में प्रवेश करने वाली लाइट को कंट्रोल करेगा। इसका असर हर एक फोटो और वीडियो में दिखाई देगा। यूजर्स के पास लाइट इनटेक और नेचुरल डेप्थ ऑफ फील्ड का कंट्रोल होगा।

Image

9 Sept 202610:56:27 PM

iPhone 18 Pro Launch Update: नए आईफोन में मिलेगा A20 Pro चिप

Apple के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन में A20 Pro चिप मिलेगा, जो एपल इंटेलिजेंस और सिरी एआई के कंप्यूटिंग डिमांड को आसानी से हैंडल करेगा। यह चिप नए 2nm प्रोसेस पर बना है। इस चिप में 6-कोर CPU और दो सुपर कोर दिए हैं, जो 20% तक फास्ट बनाता है। इसके साथ ही 7-कोर जीपीयू मिलता है जो ग्राफिक परफॉर्मेंस और एआई परफॉर्मेंस को 40 प्रतिशत तक बेहतर करता है।

9 Sept 202610:50:30 PM

iPhone 18 Pro Battery: सिंगल चार्ज में 24 घंटे का बैकअप

9 Sept 202610:49:55 PM

iPhone 18 Pro Launch Update: iPhone 18 Pro में मिलेगा On-device मॉडल

9 Sept 202610:48:15 PM

iPhone 18 Pro Live Update: iPhone 18 Pro में मिलेगा Siri AI

एपल ने एलान कर दिया है कि नए iPhone 18 Pro में सबसे एडवांस ऑन-डिवाइस फाउंडेशन एआई मॉडल दिया है। नए आईफोन में AI-पावर्ड Siri मिलेगी, जो पहले से ज्यादा पर्सनल और कैपेबल होगी। इसके साथ ही सिरी को थर्ड पार्टी एप का भी सपोर्ट मिलेगा। Apple का कहना है कि सिरी करीब 300,000 से ज्यादा एप्स सपोर्ट करेगी।

9 Sept 202610:37:41 PM

Apple Event LIVE: ‘Surprise and Shine’ Keynote शुरू

एपल का लॉन्च इवेंट सरप्राइज एंड शाइन शुरू हो चुका है। इवेंट की शुरुआत करने पूर्व सीईओ टिम कुक पहुंचे और उसके बाद जॉन टर्नस ने अपना कीनोट स्पीच शुरू की।

9 Sept 202610:29:57 PM

Apple Event 2026 LIVE Updates: कुछ ही समय में शुरू होगा एपल का Surprise and Shine इवेंट

इंतजार लगभग खत्म हो गया है। एपल के लॉन्च इवेंट Surprise and Shine में अब कुछ ही मिनट बाकी रह गए हैं। यूट्यूब पर काउंट डाउन शुरू हो चुका है।

9 Sept 202610:01:29 PM

iPhone 18 Launch LIVE: Foldable iPhone vs Samsung Galaxy Z Fold 8

Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन का डिजाइन पॉपुलर Samsung Galaxy Z Fold की तरह होगा। Apple के फोल्डेबल फोन की शुरुआती कीमत कीमत $2,000 (करीब 1,90,000 रुपये) हो सकती है। इसके साथ ही Samsung का Galaxy Z Fold 8 की कीमत 1,84,000 रुपये और प्रीमियम Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमत 2,05,999 रुपये है।

9 Sept 20269:54:45 PM

Foldable iPhone Launch Live: फोल्डेबल iPhone में कैसा होगा कैमरा सेटअप

Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max जैसा कैमरा हार्डवेयर मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस में 48 मेगापिक्सल को दो कैमरा सेंसर रियर पैनल में दिये जाएंगे। इसके साथ ही इनर और कवर डिस्प्ले में 12 मेगापिक्सल को दो कैमरा सेंसर मिल सकते हैं। कवर और इनर डिस्प्ले में डायनमिक आईलैंड मिलेगा।

9 Sept 20269:46:56 PM

Apple Event 2026 LIVE Updates: iPhone 18 Pro में मिलेगी एडवांस सैटेलाइट कनेक्टिविटी

iPhone 18 Pro में Apple अपनी सैटेलाइट कनेक्टिविटी ऑफर करेगी, जो मौजूदा आईफोन में सिर्फ इमरजेंसी सर्विस से ज्यादा यूजकेस सपोर्ट करेगी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नए आईफोन में यह और भी कॉम्यूनिकेशन के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

9 Sept 20269:42:47 PM

Apple Event 2026: Apple ने फोल्डेबल डिस्प्ले के लिए Samsung से की है पार्टनरशिप

Apple को लेकर खबर है कि कंपनी अपने फोल्डेबल आईफोन की डिस्प्ले के लिए Samsung की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पर भरोसा किया है। एपल सैमसंग के OLED पैनल यूज कर रही है। ये नियर सीमलेस डिस्प्ले है, जिसे सैमसंग ने अपने लेटेस्ट Galaxy Z Fold 8 में यूज किया है।

9 Sept 20269:04:47 PM

Apple Live Updates: Apple नया स्मार्ट-होम डिवाइस भी कर सकता है लॉन्च

Apple अपने इवेंट में स्मार्ट-होम लाइनअप भी लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी आज Surprise and Shine इवेंट के दौरान Apple TV 4K, नया HomePod mini और 7 इंच डिस्प्ले वाला होम हब डिवाइस लॉन्च कर सकता है।

9 Sept 20268:58:42 PM

Apple Event 2026 LIVE Updates: Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन का क्या होगा नाम?

Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसे iPhone Duo के नाम से मार्केट में लाया जा सकता है। यह जानकारी Bloomberg के रिपोर्टर Mark Gurman ने अपनी एक रिपोर्ट में दिया है।

9 Sept 20268:33:41 PM

Apple Event 2026: एपल को फोल्डेबल आईफोन बनाने में लगे दस साल

Apple की हार्डवेयर टीम साल 2016 से फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रही है। सैमसंग ने साल 2019 में पहला जेनरेशन फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold को लॉन्च किया था। एपल पहले फोल्डेबल टैबलेट पर काम कर रहा था। बाद में साल 2020 में टिम कुक चीन दौरे से वापस आए तो उन्होंने फोल्डेबल आईफोन की ओर टीम का फोकस किया। आज कंपनी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करने वाली है।

9 Sept 20268:15:59 PM

Apple Event 2026: कब से होगी एपल के पहले फोल्डेबल आईफोन की बिक्री

Apple आज अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करने वाला है। यह बुक-स्टायल फोल्डेबल डिवाइस होगा, जिसमें एपल पेन का सपोर्ट भी मिल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने पहले फोल्डेबल आईफोन की बिक्री अमेरिका में अक्टूबर महीने से शुरू कर सकती है।

9 Sept 20268:11:18 PM

Apple Event 2026 LIVE Updates: AP Dhillon ने शेयर की जॉन टर्नस के साथ इमेज

पंजाबी सिंगल एपी ढिल्लों ने नए आईफोन के लॉन्च से पहले एपल के नए सीईओ जॉन टर्नस के साथ इमेज शेयर की है। वे सरप्राइज और शाइन इवेंट के लिए कैलिफोर्निया के एपल पार्क पहुंचे हैं।

9 Sept 20267:56:23 PM

iPhone Launch Live Updates: लॉन्च से पहले ऑफलाइन हुआ Apple Store

Apple आज Surprise and Shine इवेंट आयोजित करेगा। लॉन्च इवेंट से ठीक पहले एपल स्टोर ऑफलाइन कर दिया है। विजिटर्स को एपल स्टोर में अपडेट कर रहा है का मैसेज दिखाई दे रहा है। संभव है कि कंपनी नए प्रोडक्ट्स की लिस्टिंग के लिए स्टोर को ऑफलाइन किया है।

9 Sept 20267:49:14 PM

Apple Event 2026 LIVE Updates: फोल्डेबल आईफोन में मिलेगा एपल पेंसिल का सपोर्ट

रिपोर्ट्स की मानें तो एपल के अपकमिंग फोल्डेबल iPhone में एपल पेंसिल का सपोर्ट दिया जा सकता है। स्टायल सपोर्ट के साथ यह डिवाइस स्मार्टफोन और कॉम्पैक्ट टैबलेट के बीच कई फिट होगा। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि यह फोन डार्क ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है।

9 Sept 20267:43:38 PM

Apple Live Updates: लॉन्च के बाद डिस्कंटीन्यू हो जाएंगे ये डिवाइसेस

लॉन्च इवेंट के बाद एपल के कई डिवाइस डिस्कंटीन्यू हो जाएंगे। सरप्राइज और शाइन इवेंट में कंपनी iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, और फोल्डेल iPhone लॉन्च करेगी। इनके लॉन्च के साथ ही iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट से हटा सकता है। इसके साथ iPhone 16 and iPhone 16 Plus को भी डिस्कंटीन्यू किया जा सकता है। AirPods 4, Apple Watch Series 11, और Apple Watch Ultra 3 को भी रिमूव किया जा सकता है।

9 Sept 20267:35:41 PM

Apple Launc Event Update: iPhone 18 Pro सीरीज की संभावित कीमत

Apple के ‘Surprise and Shine’ इवेंट में आज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro को भारत में 1,45,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही iPhone 18 Pro Max को 1,57,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

9 Sept 20267:25:06 PM

Apple Event 2026 LIVE Updates: लॉन्च से पहले जॉन टर्नस ने शेयर किया पोस्ट

Apple के नए CEO John Ternus ने लॉन्च इवेंट से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। जॉन टर्नस ने 1 सितंबर को एपल के सीईओ का पद संभाला है। आज वे पहली बार की-नोट स्पीच देंगे।

pic.twitter.com/CLu9eRDP5b

— John Ternus (@johnternus) September 9, 2026
9 Sept 20267:22:13 PM

Apple Event 2026 LIVE Updates: AirPods 5 भी होंगे लॉन्च

Apple को लेकर खबर है कि कंपनी AirPods 5 को भी आज के इवेंट में लॉन्च कर सकती है। नए एयरपॉड्स में कैमरा नहीं होगा, जो हाल के दिनों में सुर्खियों में थे। कैमरे वाले एयरपॉड्स को कंपनी अगले महीने तक लॉन्च करने की प्लानिंग में है। AirPods 5 के बारे में बताया जा रहा है कि इन्हें और बेहतर एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ लाया जा जा सकता है।

9 Sept 20267:17:39 PM

iPhone 18 Launch LIVE Updates: iPhone 18 Pro सीरीज और फोल्डेबल आईफोन की किया होगी कीमत?

Apple को लेकर खबर है कि iPhone 18 Pro को 1,39,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया जा सकता है। इसके साथ ही iPhone 18 Pro Max को 1,54,900 रुपये और फोल्डेबल आईफोन को करीब 2 लाख रुपये तक की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

9 Sept 20267:07:07 PM

iPhone launch: बेस वेरिएंट iPhone 18 नहीं होगा लॉन्च

एपल को लेकर बताया जा रहा है कि कंपनी अपना बेस वेरिएंट iPhone 18 को लॉन्च नहीं करेगा। कंपनी ने iPhone 18 और iPhone Air 2 के लॉन्च को 2027 के शुरुआत तक टाल दिया है। संभव है कि इन्हें कंपनी फरवरी तक iPhone 18e के साथ लॉन्च कर सकती है।

9 Sept 20267:02:54 PM

New iPhone Launch: iPhone 18 Pro में मिलेगा नया कैमरा सेटअप

अपकमिंग iPhone 18 Pro में अपग्रेडेड वेरिएबल अपर्चर वाला मेन कैमरा लेंस दिया जा सकता है। यह कैमरा सेंसर लाइटिंग कंडीशन के मुताबिक लेंस में प्रवेश करने वाली रोशनी की मात्रा को एडजस्ट करेगा। इसके साथ नए आईफोन के कैमरा कंट्रोल बटन में भी बदलाव होने की उम्मीद है।

9 Sept 20266:47:46 PM

iPhone 18 Pro Series Launch: मिलेगी 2TB तक की स्टोरेज

एपल आज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च करने वाला है। इन दोनों मॉडल को कंपनी 2टीबी तक की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। संभव है कि बेस वेरिएंट 256GB के साथ लाया जा सकता है। इसके साथ ही इनके 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे।

9 Sept 20266:42:31 PM

Apple Event Today: सिर्फ अमेरिका में लॉन्च हो सकता है Foldable iPhone

Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह सिर्फ अमेरिकन मार्केट के लिए अभी लॉन्च हो सकता है। मैन्यूफैक्चरिंग की दिक्कत और कंपोनेंट शॉर्टेज के चलते इसका फुल प्रोडक्शन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में शुरुआती चरण में यह सिर्फ अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

9 Sept 20266:26:05 PM

Foldable iPhone Launch: फोल्डेबल आईफोन में मिलेगा MagSafe

एपल के अपकमिंग Foldable iPhone के बारे में बताया जा रहा है कि यह ओपन होने पर 4.5 मिमी थिकनेक का होगा। रिपोर्ट है कि इसमें चार्जिंग के लिए MagSafe दिया जा सकता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक Apple ने पहले ही अपने स्लिम iPhone Air में इसमें आने वाली सभी बाधाओं को दूर कर लिया है।

9 Sept 20265:39:36 PM

iPhone 18 Pro Launch : मिलेंगे नए कलर ऑप्शन

Apple के नए आईफोन में बोल्ड कलर ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी के अपकमिंग iPhone 18 Pro और Pro Max को ग्रे, सिल्वर और डार्क रेड कलर ऑप्शन के साथ लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजर्स को लॉन्च से पहले ही डार्क रेड कलर काफी पसंद आ रहा है।

9 Sept 20265:10:09 PM

Apple Event: iOS 27 रिलीज डेट

एपल अपने लॉन्च इवेंट 'Surprise and Shine' के दौरान नए iOS 27 अपडेट के रिलीज डेट का भी एलान कर सकती है। नए आईफोन इस ओएस के साथ ही आएंगे, लेकिन पुराने डिवाइसेस के लिए कब रिलीज होगा। इसकी डेट जारी की जा सकती है। कंपनी ने हाल में वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में इसका एलान किया था। इसके साथ ही iOS 27 में Siri AI का भी सपोर्ट मिल सकता है।

9 Sept 20265:03:45 PM

Apple Launch Event: iPhone 18 Pro सीरीज में मिलेगा 2nm चिपसेट

एपल आज iPhone 18 Pro और Pro Max डिवाइस लॉन्च करेगा। इनमें TSMC की कटिंग एज 2nm A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है। नए आईफोन में Dynamic Island और वेरिएबल अपर्चर वाला कैमरा मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे 12GB तक की रैम और ऑन-डिवाइस एपल इंटेलिजेंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

9 Sept 20264:09:34 PM

New iPhone Launch: नए और पुराने, दोनों तरह के iPhone की बढ़ सकती हैं कीमतें 

आज होने वाले लॉन्च में सभी मॉडल्स की कीमतें बढ़ सकती हैं। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Apple अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में लगभग $100 यानी करीब 10,000 रुपये की बढ़ोतरी हो सकता है, जिसकी वजह पार्ट्स और मेमोरी बनाने की बढ़ती लागत है।

9 Sept 20263:07:13 PM

iPhone Event Today: iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत

रैम और स्टोरेज चिप की बढ़ती कीमतों के चलते स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की कीमतें बढ़ रही हैं। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि नए आईफोन मॉडल को बढ़ी हुई कीमतों के साथ लॉन्च किया जा सकता है। एपल के पूर्व सीईओ टिम कुक पहले ही इसका हिंट दे चुके हैं। हालांकि, आईफोन के लॉन्च के पहले ही एपल अपने मैकबुक और मैक की कीमतें बढ़ाने का एलान करीब एक माह पहले ही कर चुका है।

9 Sept 20262:43:35 PM

Apple Event Today: बेस iPhone 18 नहीं होगा लॉन्च?

जी हां! एपल इस साल अपना बेस वेरिएंट iPhone 18 लॉन्च नहीं करेगा। कंपनी ने 2027 के शुरुआत तक इसके लॉन्च को टाल दिया है। कंपनी इस साल तीन iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

9 Sept 20262:21:38 PM

नए CEO जॉन टर्नस का पहला प्रेजेंटेशन

एपल के नए सीईओ जॉन टर्नस पहली बार स्टेज से कीनोट स्पीच देंगे। उन्होंने 1 सितंबर को सीईओ का पद संभाला है। उनसे पहले टिम कुक एपल के सीईओ थे। माना जा रहा है कि कंपनी आज के इवेंट में AI पावर्ड Siri के पब्लिक बीटा वर्जन के रोलआउट का एलान भी कर सकती है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us