Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apple Watch ने बचाई जिंदा दफन महिला की जान, पति ने की थी मारने की कोशिश

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 12:01 PM (IST)

    Apple वॉच एक स्मार्टवॉच से कहीं अधिक है जो आपके स्टैप्स को गिनती है और आपकी डेली एक्टिविटी को ट्रैक करती है। लेकिन हाल ही में ऐसी एक घटना सामने आई है ...और पढ़ें

    Apple वॉच ने बचाई महिला की जान, जानें डिटेल
    Apple वॉच ने बचाई महिला की जान, जानें डिटेल

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं, जिसमें ऐपल वॉच ने या तो लोगों को उनकी बीमारी के लिए आगाह किया है या आने वाली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी है। यानी कई अवसरों पर, लोगों की जान बचाने के लिए Apple Watch को श्रेय दिया जा सकता है। कुछ दिनों पहले, Apple वॉच ने एक 12 वर्षीय बच्चे को एक दुर्लभ प्रकार के कैंसर की खोज में मदद की।

    महिला की बचाई जान

    अगर हाल-फिलहाल की घटना की बात करें तो Apple वॉच एक महिला के बचाव मेंआगे आई, जिसे उसके पति ने छुरा घोंपा, डक्ट-टेप से बांधा और एक कब्र में जिंदा दफना दिया। अगर उसके ऐपल वॉच न होती तो औरत आज जिंदा न होती।

    पहले भी ऐपल ने बचाई है जान

    Apple वॉच द्वारा अनियमित दिल की धड़कन के बारे में बताकर लोगों की जान बचाने की कई घटनाएं हुई हैं। इसका फॉल डिटेक्शन फीचर भी अनगिनत बार लोगों के बचाव में आया है। लेकिन इस बार एपल वॉच ने एक महिला को भयावह स्थिति से निकलने में मदद की।

    यह भी पढ़ें- ऐपल ने लॉन्च किया watchOS 9.1 और tvOS 16.1 अपडेट, यहां जानें खासियत

    वाशिंगटन की है घटना

    डेलीमेल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार महिला, जिसे उसके पति ने चाकू मार दिया था और डक्ट टेप कर दिया था, खुद को कब्र से बाहर निकालने में कामयाब रही। कब्र से निकलते ही उसने अपनी ऐपल वॉच का उपयोग करके 911 डायल किया। 42 वर्षीय यंग सूक एन को सिएटल के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 60 मील की दूरी पर एक कब्र में दफनाया गया था। सूक को छुड़ाने वाले अधिकारियों ने खुलासा किया कि उसका अपहरण कर लिया गया था। पुलिस को मिलने पर महिला चिल्लाई, "मेरे पति मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं"।

    खबरें और भी

    पुलिस ने एक फाइलिंग में कहा कि जब वह मिली तो महिला की हालत बहुत खराब थी। उसके गले, निचले चेहरे और टखनों पर अभी भी डक्ट टेप लिपटा हुआ था। उसके पैर, हाथ और सिर पर काफी चोट के निशान थे और उसके कपड़े और बाल गंदगी से ढके हुए थे। Apple वॉच ने उनकी 20 वर्षीय बेटी को एक आपातकालीन सूचना भी भेजी। हालांकि, पति को जल्द ही वॉच के बारे में पता चल गया और उसने उसे हथौड़े से तोड़ दिया।

    कैंसर पीडित लड़की की बचाई जान

    कुछ दिनों पहले, Apple वॉच ने एक 12 वर्षीय बच्चे को एक दुर्लभ प्रकार के कैंसर की खोज में मदद की। वॉच ने लड़की को असामान्य रूप से हाई हार्ट रेट के बारे में सूचित किया। बार-बार सूचना देने के बाद, लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज शुरू में अपेंडिक्स के लिए किया गया।

    जल्द ही उसके अपेंडिक्स पर एक ट्यूमर पाया गया, जिसके कारण डॉक्टरों ने निष्कर्ष निकाला कि लड़की एक न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से पीड़ित थी, जो कि कैंसर का एक अत्यंत दुर्लभ रूप है। तब लड़की का ऑपरेशन किया गया था और अब वह ठीक है।

    यह भी पढ़ें- आईफोन और एंड्रॉयड पर कैसे शुरू करें WhatsApp का कॉल लिंक फीचर, यहां जानें तरीका