Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आईफोन और एंड्रॉयड पर कैसे शुरू करें WhatsApp का कॉल लिंक फीचर, यहां जानें तरीका

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 05:39 PM (IST)

    WhatsApp ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया। इसकी मदद से आप एक साथ कई लोगों को एक लिंक के जरिए वॉइस वीडियो कॉल पर जोड़ सकेंगे। आज ह ...और पढ़ें

    how to start WhatsApp call link feature, know the details
    how to start WhatsApp call link feature, know the details

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। वॉट्सऐप यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर जोड़ता रहता है। मैसेजेस के अलावा, मेटा का इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म आपको वॉयस और वीडियो कॉल करने की भी अनुमति देता है। बता दें कि वॉट्सऐप ने हाल ही में अपने वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर- कॉल लिंक के लिए एक नया अपडेट रोल आउट किया है। कॉल लिंक फीचर वर्तमान में iOS और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस पर वॉट्सऐप के कॉल टैब पर उपलब्ध है।

    कॉल लिंक फीचर कैसे करता है काम

    वॉट्सऐप कॉल लिंक फीचर आपको अपने कॉन्टेक्ट्स के साथ वॉयस या वीडियो कॉल लिंक बनाने और साझा करने की अनुमति देता है। लिंक खोलने के बाद यह आपके कॉन्टेक्ट्स को सक्रिय वॉयस या वीडियो कॉल से सीधे जोड़ देगा। आप कॉल लिंक को किसी व्यक्ति या वॉट्सऐप ग्रुप में साझा कर सकते हैं। यूजर लिंक को कॉपी भी कर सकते हैं और इसे अन्य प्लेटफॉर्म पर साझा भी कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने मोबाइल फोन पर वॉट्सऐप वॉयस या वीडियो कॉल लिंक कैसे बनाकर साझा कर सकते हैं।

    यह भी पढे़ें- iPhone के ये फीचर्स अगर अब तक नहीं किए हैं इस्तेमाल तो जरूर करें ट्राई, रह जाएंगे दंग

    Android और iOS उपकरणों पर WhatsApp कॉल लिंक

    • सबसे पहले अपने Android या iOS डिवाइस पर WhatsApp खोलें।
    • इसके बाद कॉल्स टैब पर जाएं।
    • अब सबसे ऊपर उपलब्ध क्रिएट कॉल लिंक ऑप्शन पर टैप करें।

    • यहां अपना कॉल टाइप चुनें, बता दें कि इसमें आपको वीडियो या वॉइस कॉल का विकल्प मिलता है।
    • इसके बाद शेयर लिंक या कॉपी लिंक बटन दबाएं।
    • इसलिंक को आप वॉट्सऐप चैट, ग्रुप या किसी अन्य ऐप पर भेज सकते हैं।

    हर बार जब आप कॉल लिंक बनाते हैं, तो URL 22 कैरेक्टर्स के साथ भिन्न होता है ताकि कोई भी आपके कॉल लिंक का अनुमान न लगा सके।अगर आप अपने द्वारा बनाए गए लिंक को खो देते हैं या भूल जाते हैं, तो दूसरा लिंक बनाना आसान है। बता दें कि ये लिंक 90 दिनों के लिए वैलिड होते हैं। इसमें आप उन यूजर्स को ब्लॉक कर सकते हैं जिन्हें आप अपना कॉल लिंक नहीं देना चाहते हैं और अगर आप इसे फिर से उपयोग करने की योजना बना रहे हैं तो अपने लिंक को सहेज सकते हैं।

    यह भी पढे़ें- WhatsApp Feature: एक साथ कई लोगों को कॉल करने के लिए बेस्ट है वॉट्सऐप का ये फीचर, जानें कैसे करता है काम

    खबरें और भी