BSNL का एक महीने की वैलिडिटी वाला किफायती प्लान, मिलेगा 3GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी
बीएसएनएल ₹299 का एक किफायती प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है, जिसमें 30 दिनों के लिए रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिल र ...और पढ़ें

BSNL का एक महीने की वैलिडिटी वाला किफायती प्लान, मिलेगा 3GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल का सिम कार्ड यूज कर रहे हैं तो कंपनी आपके लिए एक किफायती रिचार्ज प्लान्स लेकर आई है। ये प्लान कम कीमत में ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। दरअसल BSNL के इस प्लान की कीमत ₹299 है। एक महीने वाला ये प्रीपेड प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कंपनी इस प्लान में डेली हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और SMS जैसी सुविधाएं दे रही है।
BSNL के ₹299 वाले प्लान में क्या-क्या?
BSNL के इस जबरदस्त ₹299 वाले प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इस दौरान यूजर्स रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, यानी पूरे प्लान में कुल 90GB डेटा मिलेगा। वहीं अगर किसी दिन 3GB डेटा की लिमिट पूरी हो जाती है, तो इंटरनेट बंद नहीं होगा बल्कि स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाएगी। इससे जरूरी मैसेजिंग या हल्की-फुल्की ब्राउजिंग जारी रहेगी।
डेटा के साथ-साथ इस प्लान में देशभर के सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलने वाली है। साथ ही यूजर्स को रोजाना 100 SMS भेजने का लाभ भी मिलेगा। ऐसे में ये प्लान उन लोगों के लिए यूजफुल साबित हो सकता है जो हर रोज ज्यादा इंटरनेट यूज करते हैं और कॉलिंग भी भरपूर करते हैं।
4G सर्विस भी हुई बेहतर
प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज हाल के महीनों में महंगे होने के बाद से कई यूजर्स BSNL की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में कंपनी भी लगातार अपने नेटवर्क विस्तार और 4G सर्विस को बेहतर करने पर काम कर रही है। अगर आपके एरिया में BSNL का नेटवर्क अच्छा है, तो ₹299 का ये प्लान रोजाना ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक किफायती ऑप्शन बन सकता है।
खबरें और भी
रिचार्ज से पहले जरूर करें ये काम
हालांकि, किसी भी रिचार्ज से पहले अपने एरिया में BSNL की नेटवर्क उपलब्धता और इंटरनेट स्पीड जरूर चेक कर लें। बेहतर नेटवर्क होने पर इस प्लान का पूरा फायदा उठाया जा सकता है। ये प्लान कम कीमत, रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। प्लान बजट यूजर्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन माना जा रहा है।