विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSNL की फ्लैश सेल LIVE: सस्ते में मिल रहा 400GB डेटा वो भी पूरे 40 दिन

Published: Sun, 29 Jun 2025 06:00 PM (GMT+05:30)

बीएसएनएल प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए एक के बाद एक नए-नए प्लान्स ला रहा है। कंपनी ने ...और पढ़ें

BSNL की फ्लैश सेल LIVE: सस्ते में मिल रहा 400GB डेटा वो भी पूरे 40 दिन
BSNL की फ्लैश सेल LIVE: सस्ते में मिल रहा 400GB डेटा वो भी पूरे 40 दिन

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से बीएसएनएल प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए एक के बाद एक नए प्लान और ऑफर्स की घोषणा कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने कुछ ऐसे प्लान्स भी पेश किए हैं जिनमें जियो, एयरटेल और Vi के मुकाबले ज्यादा डेटा और बेहतर बेनिफिट्स मिल रहे हैं। खास बात ये है कि इन प्लान्स की कीमत प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले काफी कम है।

इसी बीच BSNL ने फ्लैश सेल भी शुरू कर दी है। जी हां, ये सेल 28 जून से शुरू हो गई है और 1 जुलाई तक चलेगी। इस सेल के तहत यूजर्स को कई फायदे मिलने वाले हैं। इस सेल के तहत कंपनी ने यूजर्स को सिर्फ 400 रुपये में 400 जीबी डेटा देने का वादा किया है। आपको बता दें कि ये डाटा 40 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलने वाला है। इसका लाभ आप बीएसएनएल की वेबसाइट या बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप के जरिए उठा सकते हैं।

X पर पोस्ट कर दी ये जानकारी

बीएसएनएल ने हाल ही में X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बीएसएनएल 90 हजार 4G टावर लगाने के करीब पहुंच गया है और इसका सेलिब्रेशन अभी से शुरू हो रहा है, इसके बाद कंपनी ने फ्लैश सेल की घोषणा की और बताया कि यूजर्स सिर्फ 400 रुपये में 400 जीबी डेटा ले सकते हैं और वो भी पूरे 40 दिनों के लिए।

साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि इतने कम दाम में इतना डेटा आपको पहले कभी नहीं मिला होगा। ऑफर की वेलिडिटी 28 जून से 1 जुलाई तक है। इस मौके को हाथ से न जाने दें। यह लिमिटेड टाइम ऑफर है।

क्वांटम 5G भी किया पेश

आपको बता दें कि हाल ही में BSNL ने अपना क्वांटम 5G भी पेश किया है, जिसके साथ कंपनी ने देश की पहली 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सर्विस शुरू की है जिसे पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर बनाया किया गया है। हालांकि, यह सर्विस नॉर्मल यूजर्स के लिए नहीं है। अभी के लिए यह सर्विस केवल बिजनेस और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए पेश की गई है। इस क्वांटम 5जी सर्विस की स्टार्टिंग प्राइस 999 रुपये पर-मंथ है।

यह भी पढ़ें: कितनी है BSNL के Quantum 5G प्लान की कीमत? लेकिन ये वो वाला 5G नहीं जो आप समझ रहे, यहां दूर करें कंफ्यूजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।