Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सावधान! मोबाइल यूजर्स के लिए सरकार का अलर्ट, खतरे में है आपके एंड्रॉइड फोन की सिक्योरिटी, तुरंत करें ये काम

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 04:30 PM (IST)

    एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके लिए जरूरी है। आपके मोबाइल की सिक्योरिटी खतरे में है। दरअसल भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिय ...और पढ़ें

    सावधान! मोबाइल यूजर्स के लिए सरकार का अलर्ट, खतरे में है आपके एंड्रॉइड फोन की सिक्योरिटी
    सावधान! मोबाइल यूजर्स के लिए सरकार का अलर्ट, खतरे में है आपके एंड्रॉइड फोन की सिक्योरिटी

    HighLights

    1. CERT-In ने यूजर्स के लिए एक अलर्ट जारी किया है।
    2. टीम को एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम में कई खामियां मिली हैं।
    3. इन खामियों में कुछ बेहद खतरनाक बग भी शामिल हैं।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है। आपके मोबाइल की सिक्योरिटी खतरे में है।

    दरअसल, भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने एक अलर्ट जारी किया है। भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम को एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम में कई खामियां मिली हैं। इन खामियों में कुछ बेहद खतरनाक बग हैं। इन खामियों की वजह से हैकर्स आपके डेटा को हैक कर सकते हैं।

    CERT-In को एंड्रॉइड सिस्टम में मिली ये 40 खामियां

    CVE-2020-29374

    - CVE-2022-34830

    - CVE-2022-40510

    - CVE-2023-20780

    - CVE-2023-20965

    - CVE-2023-21132

    - CVE-2023-21133

    - CVE-2023-21134

    - CVE-2023-21140

    - CVE-2023-21142

    - CVE-2023-21264

    - CVE-2023-21267

    - CVE-2023-21268

    - CVE-2023-21269

    - CVE-2023-21270

    - CVE-2023-21271

    - CVE-2023-21272

    - CVE-2023-21273

    - CVE-2023-21274

    - CVE-2023-21275

    - CVE-2023-21276

    - CVE-2023-21277

    - CVE-2023-21278

    - CVE-2023-21279

    - CVE-2023-21280

    - CVE-2023-21281

    - CVE-2023-21282

    - CVE-2023-21283

    - CVE-2023-21284

    - CVE-2023-21285

    - CVE-2023-21286

    - CVE-2023-21287

    - CVE-2023-21288

    - CVE-2023-21289

    - CVE-2023-21290

    - CVE-2023-21292

    - CVE-2023-21626

    - CVE-2023-22666

    - CVE-2023-28537

    - CVE-2023-28555

    किन एंड्रॉइड यूजर्स के लिए पैदा हुआ है खतरा

    भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम के मुताबिक एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम में 10, 11, 12, 12L और 13 वर्जन पर इन खामियों का प्रभाव पड़ सकता है।

    बता दें, देश में अधिकतर यूजर्स एंड्रॉइड 13 के साथ फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन खामियों की वजह से आपके फोन में मालवेयर की एंंट्री हो सकती है। इसके अलावा यूजर के डिवाइस से हैकर्स निजी जानकारियों को चुराने का काम कर सकते हैं। 

    इस परेशानी का क्या है समाधान

    भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम की ओर से एंड्रॉइड यूजर्स को जल्द से जल्द फोन अपडेट करने की सलाह दी जा रही है। दरअसल, फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट का प्रोसेस थोड़ा समय लेता है, यही वजह है कि यूजर्स इस अपडेट को नजरअंदाज कर देते हैं। 

    अगर आपके डिवाइस में कोई सिक्योरिटी अपडेट आया है तो इसे नजरअंदाज न करें और फोन को अपडेट करें। अगर फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं आया है तो फोन की सेटिंग्स में जाकर भी सॉफ्टवेयर अपडेट कर सकते हैं।

    खबरें और भी