Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Microsoft outage: क्या है क्राउडस्ट्राइक अपडेट? जिसकी वजह से दुनियाभर के कंप्यूटर्स पर आई ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ की समस्या

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 06:40 PM (IST)

    विंडोज यूजर्स ग्लोबली क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण बड़े पैमाने पर आउटेज का सामना कर रहे हैं। इसके कारण पीसी रिकवरी स्क्रीन पर अटक रहे हैं। सोशल मीडिया ...और पढ़ें

    इतने बड़े स्तर पर माइक्रोसॉफ्ट में हुए आउटेज का कारण स्पष्ट नहीं है।
    इतने बड़े स्तर पर माइक्रोसॉफ्ट में हुए आउटेज का कारण स्पष्ट नहीं है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एक बड़ी तकनीकी समस्या ने दुनियाभर में लाखों विंडोज कंप्यूटर सिस्टम को प्रभावित किया है, जिसके कारण अचानक शटडाउन या रीस्टार्ट हो रहा है। यूजर्स को यह परेशानी क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण हुई है। इसकी कारण दुनिया के बहुत से यूजर्स की कनेक्टिविटी भी बाधित हुई है।

    क्राउडस्ट्राइक अपडेट से आई परेशानी

    विंडोज 10 के यूजर्स ग्लोबली क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण बड़े पैमाने पर आउटेज का सामना कर रहे हैं। इसके कारण पीसी रिकवरी स्क्रीन पर अटक रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी स्क्रीन की पिक्चर्स भी शेयर की हैं, जो रिकवरी पेज पर अटकी हुई थीं।

    जिसमें लिखा ऐसा लगता है कि विंडोज सही तरीके से लोड नहीं हुआ। क्राउडस्ट्राइक अपडेट एक सॉफ्टवेयर कंपनी है। जो कई बड़ी आईटी कंपनियों को सर्विस प्रदान करती है। क्राउडस्ट्राइक दुनियाभर में यूजर्स के सिस्टम को हैकर्स से सिक्योर करता है। 

    बड़े पैमाने पर आउटेज का कारण?

    फिलहाल, इतने बड़े स्तर पर माइक्रोसॉफ्ट में हुए आउटेज का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन, साइबर सुरक्षा सॉफ्टवेयर फर्म क्राउडस्ट्राइक ने ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ की रिपोर्ट की है और कहा है कि अभी इसकी जांच की जा रही है। भारत में कई बड़ी कंपनियां अपनी सुविधाओं में इस समस्या की रिपोर्ट कर रही हैं। यहह समस्या विंडोज-आधारित डेस्कटॉप और लैपटॉप यूजर्स को बड़े स्तर पर प्रभावित कर रही है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Microsoft का सर्वर ठप होने पर एलन मस्क ने ली चुटकी, कहा-सब बंद X चालू

    कब हुई थी शुरुआत?

    इस कंपनी का 40 प्रतिशत हिस्सा संस्थानों के पास है जबकि 57 फीसदी हिस्सेदारी के मालिक इंडिविजुअल इन्वेस्टर हैं। क्राउड स्ट्राइक दुनियाभर की तमाम कंपनियों को सर्विस देती है। इस कंपनी का हेडक्वार्टर ऑस्टिन टेक्सास में है। क्राउडस्ट्राइक की स्थापना 2011 में जॉर्ज कर्टज (सीईओ), दिमित्री अल्परोविच (पूर्व सीटीओ) और ग्रेग मार्स्टन (सीएफओ ने की थी। जून 2013 में कंपनी ने अपनी पहली सर्विस क्राउडस्ट्राइक फाल्कन लॉन्च की थी, जो एंडपॉइंट सुरक्षा, खतरे की खुफिया जानकारी और एट्रिब्यूशन प्रदान करता है।

    ये भी पढ़ें- Blue Screen Of Death: दुनियाभर के विंडोज यूजर्स परेशान, बार-बार रीस्टार्ट हो रहे कंप्यूटर

    ये भी पढ़ें- क्यों ठप हुआ Microsoft सर्वर: पूरी दुनिया में अफरा-तफरी, कई बड़ी कंपनियों में कामकाज बंद