Dell के चार नए किफायती लैपटॉप लॉन्च: 32GB तक RAM और Intel Core Series 3 प्रोसेसर भी
डेल ने भारत में XPS 13, Alienware 15, Dell 14S और Dell 16S सहित चार नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं। ये मॉडल अब अधिक किफायती कीमतों पर उपलब्ध हैं, जिनमें XPS ...और पढ़ें

Dell के चार नए किफायती लैपटॉप लॉन्च: 32GB तक RAM और Intel Core Series 3 प्रोसेसर भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी काफी वक्त से कोई नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Dell ने इंडियन मार्केट में अपने 4 नए लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने Dell XPS 13, Alienware 15, Dell 14S और Dell 16S के नाम से इन लैपटॉप को पेश किया है। खास बात ये है कि XPS और Alienware सीरीज, जिन्हें अब तक प्रीमियम और महंगे लैपटॉप के तौर पर जाना जाता था, अब ये लैपटॉप भी पहले से काफी ज्यादा किफायती कीमतों पर उपलब्ध हैं।
Dell XPS 13 की शुरुआती कीमत तो सिर्फ 79,990 रुपये रखी गई है, जबकि गेमिंग लैपटॉप Alienware 15 की शुरुआती कीमत 1,28,990 रुपये है। चलिए पहले सभी लैपटॉप के फीचर्स जान लेते हैं...
Dell XPS 13 के स्पेसिफिकेशन्स
Dell की तरफ से आने वाला ये नया XPS 13 लैपटॉप काफी शानदार है। इसका वजन सिर्फ 1 किलोग्राम है और इसकी मोटाई सबसे पतले हिस्से पर 12.7mm तक है। लैपटॉप Intel Core Series 3 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी का कहना है कि Intel Core Ultra Series 3 वेरिएंट भी जल्द ही लॉन्च किए जाएंगे।

लैपटॉप में 32GB तक LPDDR5X RAM देखने को मिल रही है। साथ ही इसमें दो Thunderbolt 4 पोर्ट, Wi-Fi 7 और Dolby Atmos सपोर्ट वाले क्वाड स्पीकर्स भी मिल रहे हैं। डिस्प्ले की बात करें तो लैपटॉप में 13 इंच का 2.5K InfinityEdge टच डिस्प्ले मिल रहा है, जो 100% DCI-P3 कलर कवरेज, 500 निट्स तक ब्राइटनेस और 120Hz तक वैरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
Alienware 15 के स्पेसिफिकेशन्स
अगर आप गेमिंग करना पसंद करते हैं तो Dell ने गेमिंग सेगमेंट में अपना नया Alienware 15 भी लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि ये लैपटॉप अब तक का सबसे किफायती Alienware लैपटॉप है। इसमें Intel Core 7 (Series 2) 240H प्रोसेसर मिल रहा है जिसके साथ Nvidia GeForce RTX 5060 GPU तक का ऑप्शन मिल रहा है।
खबरें और भी
लैपटॉप में 15.3 इंच का WUXGA डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मिल रहा है, जिससे ये कॉम्पिटिटिव और AAA गेमिंग दोनों के लिए बेस्ट है। कंपनी के मुताबिक लैपटॉप को एक्सीडेंटल ड्रॉप और लिक्विड स्पिल जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर भी टेस्ट किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में USB Type-A, USB Type-C, HDMI 2.1, RJ45 Ethernet और डेडिकेटेड चार्जिंग पोर्ट मिल रहा है।

Dell 14S और Dell 16S के स्पेसिफिकेशन्स
Dell ने XPS और Alienware 15 के साथ Dell 14S और Dell 16S लैपटॉप भी पेश किए हैं। ये लैपटॉप उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किए गए हैं जो AI बेस्ड फीचर्स चाहते हैं, लेकिन अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में नहीं जाना चाहते।
इन दोनों मॉडल में Intel Core Ultra Series 3 या AMD Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर मिल रहा है। इनमें 50 TOPS तक NPU दिया गया है, जिससे Copilot+ और ऑन-डिवाइस AI फीचर्स सपोर्ट मिल रहा है।
Dell 14S का वजन 1.46 किलोग्राम है और यह Celestial Blue व Frost Blue कलर में आता है। इसमें FHD+ OLED टच और नॉन-टच डिस्प्ले का ऑप्शन मिल रहा है। जबकि Dell 16S में 2.8K OLED टच डिस्प्ले है। दोनों लैपटॉप में 120Hz तक रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और 100% DCI-P3 कलर कवरेज का सपोर्ट मिल रहा है।
-1785295125852.jpg)
कीमत और उपलब्धता
- Dell XPS 13: शुरुआती कीमत ₹79,990
- Dell 14S: शुरुआती कीमत ₹1,19,990
- Dell 16S: शुरुआती कीमत ₹2,29,990
- Alienware 15: शुरुआती कीमत ₹1,28,990
यह भी पढ़ें- Nokia का नया फीचर फोन: 1,950 mAh बैटरी, AI टूल्स के साथ Digital Payment जैसे फीचर्स भी