Nokia का नया फीचर फोन: 1,950 mAh बैटरी, AI टूल्स के साथ Digital Payment जैसे फीचर्स भी
HMD Global जल्द ही Nokia 250 4G Smart फीचर फोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें 1,950mAh बैटरी और 4G कनेक्टिविटी मिलेगी। यह फोन AI फीचर्स, QR रीडर ...और पढ़ें

Nokia का नया फीचर फोन: 1,950 mAh बैटरी, AI टूल्स के साथ Digital Payment जैसे फीचर्स भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। HMD Global जल्द ही Nokia ब्रांड के तहत अपना एक और नया फीचर फोन लॉन्च करने की तैयारी में है जिसे कंपनी Nokia 250 4G Smart के नाम से पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले इस डिवाइस के खास स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन सामने आ गए हैं। ये फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो स्मार्टफोन की बजाय एक सिंपल, मजबूत और लंबी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहते हैं, लेकिन साथ ही कुछ एडवांस फीचर्स का भी फायदा उठाना चाहते हैं।
Nokia 250 4G Smart के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nokia 250 4G Smart में 2.8 इंच की LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। फोन को IP54 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग मिल सकती है, जिससे ये फोन धूल और हल्के पानी की छींटों से सुरक्षित रहेगा। कंपनी इसे दो कलर ऑप्शन में पेश करने की तैयारी में है।
कैमरे की बात करें तो इस फीचर फोन के फ्रंट में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा LED फ्लैश के साथ मिल सकता है, जबकि पीछे की तरफ 2 मेगापिक्सल का कैमरा LED फ्लैश के साथ देखने को मिल सकता है। फीचर फोन होने के बावजूद इसमें बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधाएं भी मिलने की उम्मीद है।
परफॉर्मेंस में कैसा होगा?
परफॉर्मेंस के लिए इस नए वाले Nokia 250 4G Smart में Unisoc T137 प्रोसेसर मिल सकता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.3GHz होगी। डिवाइस में 256MB RAM और 2GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। ये डिवाइस RTOS यानी Real-Time Operating System पर रन करेगा, जो कम हार्डवेयर में बेहतर स्टेबिलिटी और बैटरी एफिशिएंसी देने के लिए काफी पॉपुलर है।
खबरें और भी
इसके अलावा डिवाइस में 1,950mAh की बैटरी मिल सकती है, जिसे USB Type-C पोर्ट के जरिए 2.75W चार्जिंग सपोर्ट के साथ चार्ज किया जा सकेगा। फोन में Bluetooth 5.0 और 4G कनेक्टिविटी भी मिल सकती है, जिससे कॉलिंग और इंटरनेट का बेहतर एक्सपीरियंस भी मिलेगा।
AI फीचर्स से होगा लैस
इस फीचर फोन की सबसे बड़ी खासियत इसके कई स्मार्ट फीचर्स होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें Cloud Phone सपोर्ट, AI फीचर्स, QR Reader, वॉइस ट्रांसलेशन और Alipay के लिए नेटिव सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। इन फीचर्स की मदद से यूजर्स डिजिटल पेमेंट, QR कोड स्कैनिंग और ट्रांसलेशन जैसे काम कर सकेंगे, जबकि फोन का एक्सपीरियंस एक ट्रेडिशनल फीचर फोन जैसा ही रहेगा।