विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dyson का कैमरे वाला अनोखा टूथब्रश लॉन्च, ब्रशिंग के साथ करेगा ऑटो फ्लॉसिंग

Published: Thu, 03 Sep 2026 09:00 AM (IST)

डाइसन ने CameraJet नाम का एक नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च किया है, जिसमें एक छोटा कैमरा लगा है जो दांतों ...और पढ़ें

Dyson का कैमरे वाला अनोखा टूथब्रश लॉन्च, ब्रशिंग के साथ करेगा ऑटो फ्लॉसिंग

Dyson का कैमरे वाला अनोखा टूथब्रश लॉन्च, ब्रशिंग के साथ करेगा ऑटो फ्लॉसिंग


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओरल केयर टेक्नोलॉजी में Dyson ने एक अनोखा प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने Dyson CameraJet नाम का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश पेश किया है, जिसकी सबसे खास बात इसमें मिलने वाला एक छोटा-सा कैमरा है। ये टूथब्रश ब्रशिंग के वक्त दांतों के बीच की जगह को पहचान सकता है और अपने आप पानी की तेज धार छोड़ सकता है। चलिए पहले जानते हैं कि इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश की कीमत कितनी है...

Dyson CameraJet इलेक्ट्रिक टूथब्रश की कीमत

कीमत की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश की कीमत 499.99 डॉलर यानी करीब 42 हजार रुपये है।

Dyson CameraJet इलेक्ट्रिक टूथब्रश की खूबियां

इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश की खूबियों की बात करें तो Dyson CameraJet के हैंडल में एक छोटा मैक्रो कैमरा और स्ट्रोब लाइट देखने को मिल रही है। कंपनी का कहना हैं कि ब्रश करते टाइम कैमरा हर सेकंड 28 तस्वीरें कैप्चर करता है। इसके बाद डिवाइस का सॉफ्टवेयर इन तस्वीरों को रियल टाइम में एनालाइज करता है और दांतों के बीच मौजूद गैप को पहचान लेता है।

जैसे ही किसी गैप का पता चलता है, टूथब्रश में मौजूद छोटा पंप वहां लिक्विड की एक तेज धार मारता है। ये प्रोसेस काफी तेजी से होता है और करीब एक सेकंड के दसवें हिस्से में पानी का जेट दांतों के बीच पहुंच जाता है। हर बार लगभग 0.15ml लिक्विड का यूज होता है।

WhatsApp Image 2026-09-03 at 8.47.19 AM

ब्रश के हैंडल में एक छोटा वाटर टैंक भी दिया गया है, जिसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि अलग-अलग एंगल पर ब्रश पकड़ने के बावजूद पानी की सप्लाई पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। यूजर्स चाहें तो ब्रशिंग और वॉटर फ्लॉसिंग को एक साथ यूज कर सकते हैं। इसके अलावा सिर्फ ब्रश या केवल फ्लॉसिंग का ऑप्शन भी मिल रहा है।

हर सेकंड 245 बार वाइब्रेट करती है मोटर

इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश में एक सोनिक मोटर मिल रही है, जो हर सेकंड 245 बार वाइब्रेट करती है। कंपनी का कहना है कि ज्यादा दबाव डालने पर भी ब्रिसल्स की परफॉर्मेंस अफेक्टेड नहीं होगी। इसके ब्रश हेड्स में RFID चिप भी देखने को मिल रही है, जो ब्रश के यूज को ट्रैक करती है और टाइम आने पर स्मार्टफोन पर ब्रश हेड बदलने का अलर्ट भी भेज सकती है।

कैमरा होने की वजह से ये Wi-Fi के जरिए स्मार्टफोन एप से कनेक्ट हो सकता है। एप ब्रशिंग तकनीक पर नजर बनाए रखने के साथ-साथ मुंह के अंदर का लाइव व्यू भी शो कर सकता है। यह टूथब्रश पूरी तरह वॉटरप्रूफ है और इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में करीब 10 दिन तक चल सकती है। इस ब्रश को आप Ceramic Pink और Ceramic Ultra Blue कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Vivo का 6500 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹18,524 में, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और 50MP कैमरा