विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vivo का 6500 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹18,524 में, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और 50MP कैमरा

Updated: Sun, 30 Aug 2026 05:00 PM (IST)

वीवो T5 लाइट 44W 5G स्मार्टफोन अब बैंक ऑफर्स के साथ ₹18,524 में उपलब्ध है, जिसमें 6500mAh बैटरी और 50MP ...और पढ़ें

Vivo का 6500 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹18,524 में, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और 50MP कैमरा

Vivo का 6500 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹18,524 में, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और 50MP कैमरा 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी लगभग 20 हजार रुपये से कम के बजट में ऐसा 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जिसमें बड़ी बैटरी के साथ मजबूत बिल्ड और अच्छा कैमरा भी मिले, तो वीवो की तरफ से आने वाला Vivo T5 Lite 44W 5G आपके लिए एक जबरदस्त ऑप्शन हो सकता है। इस फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी है।

साथ ही इस फोन में 50MP कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स हैं। खास बात यह है कि फोन को फिलहाल 18,524 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है जिसमें बैंक कार्ड ऑफर्स भी शामिल हैं। ऐसे में लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत डिजाइन चाहने वाले यूजर्स के लिए ये फोन काफी आकर्षक लग रहा है। चलिए डील के बारे में जान लेते हैं...

Vivo T5 Lite 44W 5G पर डिस्काउंट

Vivo T5 Lite 44W 5G की कीमत वैसे तो बिना किसी ऑफर के 19,999 रुपये है, जो इसकी लॉन्च कीमत 33,999 रुपये के मुकाबले 41% कम है। खास बात ये है कि बैंक ऑफर के जरिए कीमत को और कम किया जा सकता है।

Flipkart Axis Bank Credit Card पर 1,475 रुपये तक और Flipkart SBI Credit Card पर 1,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा HDFC कार्ड पर 500 रुपये तक का डिस्काउंट भी उपलब्ध है।

अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो 18,100 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। हालांकि ये एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करती है। इन ऑफर्स का फायदा लेने पर फोन की प्रभावी कीमत कम होकर सिर्फ 18,524 रुपये तक आ जाती है।

Vivo T5 Lite 44W 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर है, जिसे 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 6,500mAh बैटरी है, जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX852 रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 है और इसमें कई AI फीचर्स भी मिल रहे हैं। इसके अलावा डिवाइस में IP65 रेटिंग, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड मजबूती भी मिल रही है।

यह भी पढ़ें- Flipkart सेल: Vivo के 6500 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, MediaTek प्रोसेसर और 6.74-इंच डिस्प्ले भी