Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Elon Musk खरीदने जा रहे नया आईफोन? दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने iPhone 15 के लिए कही ये बात

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 10:20 AM (IST)

    Elon Musk May buy A New iPhone 15क्या एलन मस्क एपल की नई आईफोन सीरीज (Apple iPhone 15 Series) के किसी मॉडल को खरीदने का विचार बना रहे हैं? आपके जेहन म ...और पढ़ें

    Elon Musk खरीदने जा रहे नया आईफोन? दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने iPhone 15 के लिए कही ये बात
    Elon Musk खरीदने जा रहे नया आईफोन? दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने iPhone 15 के लिए कही ये बात

    HighLights

    1. एलन मस्क Apple iPhone 15 Series के किसी मॉडल को खरीद सकते हैं।
    2. मस्क ने हाल ही में एपल सीईओ टिम कुक के एक ट्वीट पर रिप्लाई पोस्ट किया है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। क्या एलन मस्क एपल की नई आईफोन सीरीज (Apple iPhone 15 Series) के किसी मॉडल को खरीदने का विचार बना रहे हैं?

    आपके जेहन में भी यही सवाल आ रहा होगा। दरअसल, एलन मस्क हाल ही आईफोन को लेकर कुछ ऐसा कहते नजर आए हैं, जिसके बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स से नया आईफोन खरीदने की उम्मीद की जा सकती है।

    एलन मस्क ने टिम कुक के ट्वीट पर किया रिप्लाई

    एलन मस्क यूजर्स की नजरों में आ गए हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में एपल सीईओ टिम कुक के ट्वीट पर कुछ ऐसा रिप्लाई किया है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। मस्क ने एपल आईफोन के कैमरा से क्लिक की गई पिक्चर्स की तारीफ में ट्वीट किया है।

    टिम कुक अपने हालिया ट्वीट में iPhone 15 Pro Max से क्लिक किए गए पिक्चर्स की तारीफ की थी। इस पर एलन मस्क रिप्लाई करते हैं और लिखते हैं आईफोन पिक्चर्स और वीडियो की सुंदरता अद्भुत है।

    ये भी पढ़ेंः Elon Musk के सीक्रेट बच्चे Tua Techno Mechanicus का खुला राज, जानें टेक्नोलॉजी से जुड़े इस नाम का क्या है गणित

    कौन-सा आईफोन खरीद रहे एलन मस्क

    इससे पहले एपल सीईओ टिम कुक के एक दूसरे पोस्ट को लेकर भी एलन मस्क ट्वीट करते नजर आए थे। एपल आईफोन 15 सीरीज को लेकर टिम कुक के एक ट्वीट पर मस्क ने रिप्लाई किया था कि वे भी एक आईफोन खरीदने जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    एलन मस्क का ट्वीट क्यों खींच रहा यूजर्स का ध्यान

    एलन मस्क का ट्वीट यूजर्स का ध्यान खींच रहा है क्योंकि एपल के साथ मस्क का लव-हेट वाला रिलेशनशिप रहा है। एलन मस्क एपल के लिए भला-बुरा कहने से भी बाज नहीं आए हैं। एक्स हैंडल की कमान संभालने के साथ ही मस्क ने एपल को लेकर कई बातें कही थीं।