Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अपनी मर्जी से इंवेट क्रिएट कर रहा है Google Calendar, आखिर क्यों हो रही ये समस्या, ये है पूरा मामला

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 26 Dec 2022 09:27 AM (IST)

    Google कैलेंडर यूजर्स ने एक बग की शिकायत की है जो यूजर के जीमेल इनबॉक्स में मिल रहे ईमेल के आधार पर एप्लिकेशन को रेंडम ईवेंट क्रिएट करने दे रहा है। ब ...और पढ़ें

    Calendar creating random events based on Gmail inbox
    Calendar creating random events based on Gmail inbox

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google हर तरह से अपने यूजर्स की लाइफ आसान बनाने के लिए कई पहलुओं पर काम करता रहता है। इसका कैलेंडर ऐप भी इसका बहुत बड़ा उदाहरण है। ये आपको अपने आने वाले जरूरी इवेंट्स की तारीख और टाइमिंग की जानकारी देता है।Google अपने जीमेल यूजर्स को सीधे कंपनी की कैलेंडर सेवा से ईवेंट बनाने की अनुमति देता है। लेकिन अब इसमें एक समस्या आ रही है, जिस कारण कैलेंडर रेंडमली कोई भी इवेंट क्रिएट कर रहा है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    रिपोर्ट में मिली जानकारी

    9to5Google की एक रिपोर्ट से पता चला है कि Google की कैलेंडर सर्विस किसी भी जीमेल मैसेज से रेंडम इवेंट क्रिएट कर रहा है, इसमें ईमेल और न्यूज लेटर शामिल हैं। यह समस्या काफी बड़ी मालूम हो रही है क्योंकि कई यूजर्स ने सोशल मीडिया चैनलों पर इस समस्या की सूचना दी है। कुछ ट्विटर यूजर्स ने यह भी बताया है कि बग उन्हें कैसे प्रभावित कर रहा है और समस्या दिखाने के लिए स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं।

    यह भी पढ़ें- Year Ender 2022: इस साल इन स्मार्टवॉच का रहा जलवा, कीमत 5000 रुपये से कम

    बग के कारण हो रही है समस्या

    Google कैलेंडर यूजर्स ने एक बग का अनुभव किया है, जो यूजर के जीमेल इनबॉक्स में आने वाले ईमेल के आधार पर रेंडम इवेंट क्रिएट कर रहा है। ये समस्या Android और iOS मोबाइल यूजर्स को हो रही है। लोगों ने ट्विटर पर इसको रिपोर्ट किया गया है और अपने कैलेंडर ऐप्स के स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें पूरे दिन की इवेंट्स से भरे Google कैलेंडर ऐप्स के स्क्रीनशॉट हैं। हम यहां कुछ स्क्रीनशॉट दिखा रहे हैं, जो यूजर्स द्वारा शेयर किए गए है।

    कैसे करें बचाव?

    बता दें कि आप इस समस्या से बच सकते हैं, आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आप सेटिंग > इवेंट > Turn Off 'Automatically add events from Gmail to my calendar' पर जाकर बग से बच सकते हैं। ऐसा करने से Google कैलेंडर की आपके जीमेल इनबॉक्स से रियल टाइम इवेंट्स को ट्रैक करना बंद कर देगा। बता दें कि Google ने इस बग की जिम्मेदारी नहीं ली है और न इसके लिए कोई सुधार या फिक्स पर काम कर रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- लैपटॉप पर कैसे कर सकते हैं WhatsApp वीडियो कॉलिंग, फॉलो करें ये तरीका, आसान हो जाएगा काम