Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2022: इस साल इन स्मार्टवॉच का रहा जलवा, कीमत 5000 रुपये से कम

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 24 Dec 2022 03:26 PM (IST)

    कंपनियों ने 2022 में कई स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। ये स्मार्टवॉच लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। इल लिस्ट में वनप्लस रियलमी अमेजफिट और रेडमी जैसे ...और पढ़ें

    Best Smartphone of 2022 include brands like OnePlus, Realme
    Best Smartphone of 2022 include brands like OnePlus, Realme

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। बीते कुछ सालों में भारतीयों में स्मार्टवॉच का क्रेज काफी बढ़ा है। ये अब लोगों के लिए फैशन स्टेटमेंट से हट कर हैल्थ गैजेट में गिना जाने लगा है। बीते नवंबर में रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत में 2022 में स्मार्टवॉच यूजर्स की संख्या सबसे अधिक है, और यह संख्या अगले साल और बढ़ने की संभावना है। इसकी तेज बढ़ोतरी के कई कारण हैं, लेकिन सबसे बड़ी कारण कीमत है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    कम कीमत में ज्यादा सुविधा

    पिछले कुल सालों में स्मार्टवॉच में काफी बदलाव किए गए, कंपनी ने इसकी कीमतों में कमी के साथ फीचर्स में बढ़ोतरी भी की है। Xiaomi और OnePlus जैसे ब्रांड्स ने 5,000 रुपये के तहत अपनी स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। आज हम ऐसी ही स्मार्टवॉच की बात करेंगे, जिसकी कीमत 5000 रुपये से कम की है।

    यह भी पढ़ें - Year Ender 2022: Wikipedia पर सबसे ज्यादा देखे गए ये टॉपिक्स, खूब पढ़े गए Elon Musk और Putin

    OnePlus Nord Watch

    वनप्लस ने इस साल भारत में अपनी पहली नॉर्ड-सीरीज़ वॉच पेश की। इसकी कीमत 4,999 रुपये है और यह वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टवॉच में से एक है। इसमें एक शानदार डिस्प्ले मिलता है। वनप्लस नॉर्ड वॉच में आपको मल्टीपल वॉच फेस, स्पोर्ट्स मोड, 10-दिन की बैटरी, SpO2, हार्ट रेट, तनाव मॉनिटर और मासिक धर्म ट्रैकर शामिल हैं।

    Realme Watch 3

    Realme Watch 3 लुक्स के मामले में Apple वॉच के समान ही दिखता है। इसमें आपको 7 दिन की बैटरी मिलती है। भारत में इसकी कीमत 3,499 रुपये है।

    Amazfit Bip 3

    Amazfit Bip 3 को 4,999 रुपये में लॉन्च किया है, लेकिन आप इसे 2,999 रुपये में अमेजन से खरीद सकते हैं। यह घड़ी 10 दिनों से अधिक की बैटरी लाइफ देती है। इसमें आपको स्लीप ट्रैकर, हार्ट रेट, SpO2 और कई गेम मोड के साथ आता है।

    खबरें और भी

    Redmi Watch 2 Lite

    Xiaomi के भारत में कई स्मार्ट बैंड हैं, लेकिन Redmi ने इस साल की शुरुआत में Redmi Watch 2 Lite नाम से एक स्मार्टवॉच-कम-फिटनेस बैंड लॉन्च किया था। रेड्मी वॉच 2 लाइट का लाभ यह है कि यह स्मार्ट बैंड के लाभ देती है , जिसमें SpO2 ट्रैकर, तनाव और नींद की निगरानी, 5ATM जल प्रतिरोधी निर्माण, 120+ फेस वॉच शामिल हैं। भारत में इसकी कीमत 3,499 रुपये है।

    Fire-Boltt Ring 3

    रियलमी वॉच 3 के समान, फायर-बोल्ट रिंग 3 ब्लूटूथ कॉलिंग और कई वॉच फेस के साथ आती है। स्मार्टवॉच वॉइस असिस्टेंट की भी सुविधा है। इसके अलावा कैलकुलेटर और गेम, SpO2 और हृदय गति की निगरानी शामिल है। यह 2,999 रुपये में उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें - Reliance Jio ने नए साल में इस प्लान की बदली काया, यूजर्स को मिलेगा एक्स्ट्रा डाटा का फायदा