टेक्स्ट और फोटो से बनाएं शानदार AI वीडियो! Google दे रहा है Gemini Omni का फ्री एक्सेस; जानें पूरी डिटेल
Google ने भारत में अपने AI वीडियो टूल Gemini Omni का फ्री एक्सेस 12 अगस्त तक बढ़ा दिया है। इस ऑफर के तहत बिना किसी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के यूजर्स टेक ...और पढ़ें

Google ने Gemini Omni का फ्री एक्सेस 12 अगस्त तक बढ़ाया।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने कुछ समय के लिए अपने Gemini Omni टूल का फ्री एक्सेस बढ़ा दिया है, जिससे भारत में यूजर्स को Google AI सब्सक्रिप्शन का पैसा दिए बिना इसके नए AI वीडियो टूल को ट्राई करने के लिए कुछ और दिन मिल गए हैं। कंपनी हर यूजर को 10 फ्री वीडियो बनाने का मौका दे रही है और इस ऑफर के जरिए यूजर्स को Gemini Omni के एडवांस फीचर्स दिखाने की कोशिश कर रही है। इसमें टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स, फोटो और पुरानी वीडियो क्लिप्स से वीडियो बनाना शामिल है। ये प्लेटफॉर्म अब फॉलो-अप सजेशन्स के जरिए फिल्मों की एडिटिंग, रीमिक्सिंग और पॉलिशिंग की सुविधा भी दे रहा है, जिससे क्रिएटिव प्रोसेस ज्यायादा इंटरैक्टिव और अडैप्टेबल बन जाता है। आइए जानते हैं कि फ्री Gemini Omni डील कब खत्म होगी और इसे बिना पैसे दिए कैसे यूज किया जा सकता है।
Google ने पहली बार 30 जुलाई को इस लिमिटेड-टाइम फ्री एक्सेस का ऐलान किया था, ताकि Gemini यूजर्स बिना Google AI प्लान खरीदे नए Gemini Omni को ट्राई कर सकें। ऑफर की लास्ट डेट बढ़ाने के बावजूद कंपनी ने 10 फ्री वीडियो बनाने की लिमिट को पहले जैसा ही रखा है।
Gemini Omni सिर्फ नॉर्मल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स तक सीमित नहीं है, बल्कि ये यूजर्स को टेक्स्ट, इमेज या पुरानी वीडियो क्लिप्स से भी वीडियो बनाने की छूट देता है। इतना ही नहीं, ये AI टूल हर बार नए सिरे से शुरुआत करने के बजाय पुराने कंटेंट को एडिट, रीमिक्स या बदलने का ऑप्शन भी देता है।
Google ने इसे चैट जैसा आसान बनाया है। यानी एक बार वीडियो बनने के बाद, आप हर बार नया प्रोजेक्ट शुरू करने के बजाय AI को आगे निर्देश देकर वीडियो में बदलाव कर सकते हैं। इससे सीन, स्टाइल या आइडिया को तब तक सेट करना आसान हो जाता है जब तक कि वीडियो वैसा न बन जाए जैसा आप चाहते हैं।
खबरें और भी

भारत में फ्री Gemini Omni ऑफर कब खत्म होगा?
Google ने ऑफिशियल तौर पर बताया है कि फ्री Gemini Omni ऑफर 12 अगस्त को रात 12:30 AM IST तक ही मिलेगा। इस ऑफर के दौरान यूजर्स को 10 फ्री वीडियो बनाने की छूट होगी, जिससे Google AI का सब्सक्रिप्शन प्लान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
फ्री में Gemini Omni का इस्तेमाल कैसे करें?
Gemini Omni को फ्री में यूज करना बेहद आसान है। आपको बस Gemini एप पर जाना होगा और अपने Google अकाउंट से साइन इन करना होगा। इसके बाद, टूल्स सेक्शन में जाकर शुरुआत करने के लिए 'Create video' सेलेक्ट करें।
अब, आप कोई टेक्स्ट लिख सकते हैं, फोटो अपलोड कर सकते हैं या किसी पुरानी वीडियो को यूज कर सकते हैं। इसके बाद Gemini Omni आपके दिए इनपुट के हिसाब से वीडियो बना देगा। अगर पहली बार में बना वीडियो आपको पसंद नहीं आता, तो आप AI से बात जारी रखकर उसमें बदलाव करने या नया वर्जन बनाने के लिए कह सकते हैं।