Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google क्रोम पर एंड्रॉइड और पीसी यूजर को मिलेगा आईफोन वाला फीचर, ब्राउजिंग का बदल जाएगा एक्सपीरियंस

    Updated: Wed, 21 Aug 2024 09:39 AM (IST)

    पिछले दिनों ही गूगल ने जानकारी दी थी कि कंपनी एंड्रॉइड और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए क्रोम पर पासवर्ड और बुकमार्क्स को एक्सेस करना आसान बना रही है। इस सुव ...और पढ़ें

    Google क्रोम पर खास होने जा रहा है ब्राउजिंग का एक्सपीरियंस
    Google क्रोम पर खास होने जा रहा है ब्राउजिंग का एक्सपीरियंस

    HighLights

    1. एक ही गूगल अकाउंट के साथ अब मल्टीपल डिवाइस पर काम आसान होगा।
    2. गूगल क्रोम पर सेव्ड डेटा और पासवर्ड को एक्सेस करने में परेशानी नहीं आएगी।
    3. सेव्ड डेटा और पासवर्ड को अलग-अलग डिवाइस पर एक्सेस किया जा सकेगा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी अपने गूगल अकाउंट का इस्तेमाल एक से ज्यादा डिवाइस में करते हैं। अगर हां तो ये जानकारी आपके लिए एक बड़ा अपडेट हो सकती है। अगर आपको भी अलग-अलग डिवाइस में एक ही गूगल अकाउंट के साथ सेव्ड डेटा को एक्सेस करने में परेशानी आती है तो खुश हो जाइए। अब आपको इस तरह की परेशानी नहीं आएगी। एक ही गूगल अकाउंट के साथ अब मल्टीपल डिवाइस पर सेव्ड डेटा, बुकमार्क को एक्सेस करना आसान बनाया जा रहा है।

    सेव्ड डेटा एक्सेस करना होगा आसान

    दरअसल, पिछले दिनों ही गूगल ने जानकारी दी थी कि कंपनी एंड्रॉइड और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए क्रोम पर पासवर्ड और बुकमार्क्स को एक्सेस करना आसान बना रही है। इस सुविधा को क्रोम पर पहले आईफोन यूजर के लिए पेश किया जा चुका है। यूजर गूगल अकांउट लॉग-इन करने के बाद सेव किए हुए सारे डेटा को डिवाइस के क्रोम ब्राउजर पर ही सेव पाएंगे। ऐसा करने के लिए यूजर को गूगल सिंक टॉगल को इनेबल करने की जरूरत भी नहीं होगी। जैसे ही यूजर क्रोम पर साइन इन कर लेता है, उसे गूगल अकाउंट से सारे सेव्ड पासवर्ड, एडरेस और दूसरे डेटा को एक्सेस करने की सुविधा मिल जाएगी।

    ये भी पढ़ेंः दिमाग चकरा देंगे Google Pixel 9 के ये पांच जादुई फीचर, एपल इंटेलिजेंस पड़ जाएगा फीका?

    कस्टमाइज ब्राउजिंग का मिलेगा एक्सपीरियंस

    गूगल का कहना है कि जहां जरूरी हुआ हम अपने यूजर को क्रोम पर साइन इन करने की सुविधा देंगे, इसके साथ यूजर को किसी भी डिवाइस पर कस्टमाइज ब्राउजिंग का एक्सपीरियंस मिलेगा। इस फीचर के साथ मल्टीपल डिवाइस पर डेटा एक्सेस का प्रॉसेस आसान होगा। इसके साथ ही बेहतर क्रॉस-डिवाइस फंग्शलैनिटी भी रहेगी।

    किन मौकों पर काम आएगी सुविधा

    गूगल की ओर से यह सुविधा कई मौकों पर काम की साबित होगी। उदाहरण के लिए अगर यूजर गूगल अकाउंट लॉग-इन कर क्रोम पर कोई आर्टिकल अपने पीसी पर पढ़ रहा है तो इसी आर्टिकल को फोन पर भी पढ़ा जा सकेगा। खास कर किसी बड़े आर्टिकल को शुरू करने के बाद पीसी बंद करना पड़ रहा है तो फोन पर इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं। सेम गूगल अकाउंट के साथ सेव्ड डेटा और बुकमार्क दूसरे डिवाइस पर एक्सेस हो सकेंगे।

    खबरें और भी