Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Google Maps का नया AI अपडेट: अब हिंदी में पूछें सवाल, Gmail और लाइव बस-मेट्रो की भी मिलेगी जानकारी

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 04:00 PM (IST)

    Google ने अपने AI-पावर्ड Ask Maps फीचर में बड़ा अपडेट करते हुए अब इसे हिंदी भाषा का सपोर्ट दे दिया है। इसके साथ ही अब यूजर्स अपने Gmail को कनेक्ट करके ...और पढ़ें

    अब हिंदी में काम करेगा Google Maps का AI.

    अब हिंदी में काम करेगा Google Maps का AI. 

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने गुरुवार को Ask Maps के लिए नए अपडेट्स का एलान किया है। ये नए फीचर्स Gemini-पावर्ड नेचुरल लैंग्वेज क्वेरी टूल की कैपेबिलिटीज को बढ़ाते हैं, जिसे पहली बार मार्च में Maps में पेश किया गया था। इसे एक दशक से भी ज्यादा समय में Google Maps में किया गया सबसे बड़ा बदलाव बताते हुए कहा गया है कि 'Ask Maps' अब यूजर्स को हिंदी में जवाब दे सकता है, रियल-टाइम पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जानकारी दे सकता है और ज्यादा पर्सनलाइज्ड सजेशन्स के लिए 'पर्सनल इंटेलिजेंस' का इस्तेमाल कर सकता है। Google का दावा है कि ये पिछली बातचीत को भी याद रखता है, जिससे यूजर्स को नए सिरे से शुरुआत किए बिना ट्रिप्स प्लान करना जारी रखने की सुविधा मिलती है।

    Google Ask Maps अपडेट

    एक ब्लॉग पोस्ट में, Google ने कहा कि Maps में उसके कन्वर्सेशनल AI फीचर को अब हिंदी भाषा का सपोर्ट मिल गया है। इंग्लिश के साथ-साथ, लोग अब नेचुरल लैंग्वेज का इस्तेमाल करके हिंदी में सवाल पूछ सकते हैं, डेस्टिनेशन्स सर्च कर सकते हैं और रेकमेंडेशन्स हासिल कर सकते हैं।

    माउंटेन व्यू-बेस्ड टेक दिग्गज Ask Maps में पर्सनल इंटेलिजेंस भी ला रही है। Photos, Drive और अन्य Google एप्स की तरह, यूजर्स अब अपने Gmail अकाउंट को Maps से कनेक्ट कर सकते हैं। इससे एप को होटल बुकिंग्स, फ्लाइट डिटेल्स और रेस्टोरेंट रिजर्वेशन जैसी जानकारी का इस्तेमाल करके कॉन्टेक्स्टुअल रेकमेंडेशन्स देने की इजाजत मिलती है।

    एक उदाहरण देते हुए Google ने कहा कि Ask Maps किसी शेड्यूल्ड फ्लाइट से पहले आसपास के अट्रैक्शन्स का सुझाव दे सकता है या बुक किए गए होटल के पास घूमने की जगहों की सलाह दे सकता है। Gmail इंटीग्रेशन बाय-डिफॉल्ट डिसेबल रहता है और इसे मैनुअली ऑन करना पड़ता है।

    खबरें और भी

    एक और खास फीचर कन्वर्सेशनल मेमोरी है। अगर हिस्ट्री सेटिंग्स इनेबल हैं, तो Ask Maps पिछली चैट्स को याद रख सकता है। कंपनी के मुताबिक, इससे यूजर्स के लिए ट्रिप प्लानिंग दोबारा शुरू करना या पहले दिए गए सजेशन्स को फिर से देखना आसान हो जाता है। यूजर्स प्रॉम्प्ट्स दोबारा कहने के बजाय AI से पहले सजेस्ट किए गए एक्टिविटीज या डेस्टिनेशन्स को याद करने के लिए कह सकते हैं।

    इसके अलावा, भारत में Ask Maps में लाइव पब्लिक ट्रांसिट जानकारी भी एड की गई है। इसके आने के बाद, यूजर्स सीधे कन्वर्सेशनल इंटरफेस के अंदर बसों, मेट्रो सर्विसेज और ट्रेनों के लिए रीयल-टाइम शेड्यूल, डिले, रूट चेंज और कनेक्टिंग ऑप्शन्स देख सकेंगे। इस कदम के बारे में दावा किया गया है कि ये यात्रियों को बिना बार-बार सर्च किए लेटेस्ट ट्रांसिट डिटेल देकर बेहतर फैसले लेने में मदद करेगा।

    Google का कहना है कि नया लाइव ट्रांसिट एक्सपीरियंस, पर्सनल इंटेलिजेंस और कन्वर्सेशन मेमोरी अब उन सभी रीजन्स में रोल आउट हो रहे हैं जहां Ask Maps उपलब्ध है, जिसमें भारत भी शामिल है। वहीं, फूड ऑर्डरिंग, होटल डिस्कवरी और इवेंट रिकमेंडेशंस जैसी एडिशनल एजेंटिक कैपेबिलिटीज फिलहाल केवल US तक ही सीमित हैं।

    यह भी पढ़ें: कहीं गलत तरीके से इस्तेमाल तो नहीं हो रहा आपका Aadhaar? ऐसे चेक करें पूरी हिस्ट्री और तुरंत करें लॉक