Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पैसा बचाने में काम आएगा अब Google Maps, सड़क पर गाड़ी दौड़ाने के साथ ही होगी फ्यूल की बचत

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 11:30 AM (GMT+05:30)

    गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके बेहद काम की होने वाली है। गूगल मैप्स के साथ फ्यूल पर लगने वाले पैसे को बचाया जा सकेगा। जी हां गूगल ...और पढ़ें

    पैसा बचाने में काम आएगा अब Google Maps
    पैसा बचाने में काम आएगा अब Google Maps

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके बेहद काम की होने वाली है। गूगल मैप्स के साथ फ्यूल पर लगने वाले पैसों को बचाया जा सकता है। जी हां, गूगल मैप्स के एक खास फीचर के साथ ऐसा किया जा सकता है।

    मैप्स का कौन-सा फीचर आएगा काम

    दरअसल, हम यहां गूगल मैप्स के फ्यूल सेविंग फीचर के बारे में बात कर रहे हैं। गूगल मैप्स के इस खास फीचर का इस्तेमाल अब भारतीय यूजर्स भी कर सकते हैं।

    मालूम हो कि गूगल मैप्स का यह फीचर पहले केवल अमेरिका, कनाडा और यूरोप में रहने वाले लोग ही इस्तेमाल कर पा रहे थे। अब इस फीचर को भारतीय यूजर्स के लिए भी लाया जा चुका है।

    ये भी पढ़ेंः Google Maps Tips: इंटरनेट न होने पर भी काम करेगा गूगल मैप, ऐसे सेव करें ऑफलाइन लोकेशन

    कैसे काम करता है फ्यूल सेविंग फीचर

    दरअसल, इस फीचर को इनेबल करने के साथ ही मैप्स फ्यूल बचाने के तरीकों पर काम करता है। फ्यूल बचाने के लिए रियल टाइम ट्रैफिक, रोड कंडीशन फैक्टर के आधार पर रूट की जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही फीचर इनेबल होने पर यूजर को उसके फोन में क्विक रूट का सजेशन मिलता है।

    वहीं अगर यह फीचर डिसेबल रखते हैं तो मैप्स यूजर को फास्टेस्ट रूट की जानकारी ही देता है। इसमें फ्यूल बचाने के तरीकों पर मैप्स काम नहीं करता।

    Google Maps में ऐसे ऑन करनें फ्यूल सेविंग फीचर

    1. सबसे पहले फोन में Google Maps को ओपन करना होगा।
    2. अब टॉप राइट कॉर्नर पर प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा।
    3. अब Settings पर टैप करना होगा।
    4. अब Navigation Settings पर टैप करना होगा।
    5. अब स्क्रॉल डाउन कर Route Options पर टैप करना होगा।
    6. यहां Prefer Fuel Efficient Routes को ऑन करना होगा।
    7. इसके बाद इंजन टाइप को सेलेक्ट किया जा सकता है।

    गूगल मैप्स पर फीचर अभी तक नजर नहीं आ रहा है तो कुछ समय इंतजार कर सकते हैं। फीचर को रोलआउट किया जा रहा है, ऐसे में यह ऐप अपडेट करने के साथ कुछ समय बाद नजर आ सकता है।

    खबरें और भी