विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google Maps पर आया एक नया फीचर! बिजनेस प्रोफाइल पर फेक रिव्यू का झट से चल जाएगा पता

Published: Thu, 26 Sep 2024 02:30 PM (IST)

कई बार किसी बिजनेस की लोकेशन को लेकर जानकारी के साथ बिजनेस को लेकर किए गए रिव्यू भी यूजर के ...और पढ़ें

Google Maps पर आया एक नया फीचर!
Google Maps पर आया एक नया फीचर!

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल मैप्स का इस्तेमाल अनजान रास्तों को खोजने और जानने के लिए किया जाता है। कई बार किसी बिजनेस की लोकेशन को लेकर जानकारी के साथ बिजनेस को लेकर किए गए रिव्यू भी यूजर के काम को आसान बना देते हैं। लेकिन परेशानी तब आती है जब गूगल मैप्स पर किसी बिजनेस को लेकर फेक रिव्यू ऐड किए जाते हैं। गूगल मैप यूजर को इन फेक रिव्यू का पता नहीं लग पाता और उस बिजनेस पर विश्वास कर लेते हैं। इसी कड़ी में गूगल मैप्स अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। इस नए फीचर के साथ गूगल मैप्स पर यूजर्स को फेक रिव्यू को लेकर वॉर्निंग मिलेगी। गूगल मैप्स पर किसी बिजनेस के फेक रिव्यू हुए तो यूजर को इसकी तुरंत जानकारी मिल जाएगी।

कैसे काम करेगा मैप्स का वॉर्निंग सिस्टम

गूगल मैप्स पर नया वॉर्निंग सिस्टम किसी स्पेसिफिक बिजनेस प्रोफाइल पर एक नोटिफिकेशन को डिस्प्ले करेगा। यह नोटिफिकेशन तभी नजर आएगा, जब किसी बिजनेस को बेहतर दिखाने के लिए हाई प्रपोशन में इनऑथेंटिक रिव्यू किए गए हों। सर्च इंजन राउंडटेबल (Search Engine Roundtable) के मुताबिक, गूगल ने गूगल मैप्स यूजर्स के लिए वॉर्निंग कार्ड को पेश किया है।

गूगल मैप्स की ओर से किसी स्पेसिफिक बिजनेस को लेकर जब भी फेक रिव्यू को हटाया जाएगा तो बिजनेस प्रोफाइल को चेक करने वाले यूजर को इस बारे में पता लग जाएगा। इस फीचर को पहले यूनाइटेड किंगडम में देखा गया था, लेकिन अब अमेरिका के लिए भी शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः Google Maps: सड़क की चौड़ाई, वैकल्पिक रास्ता भी बताएगा गूगल, अभी आठ शहरों में शुरू होगी सुविधा

फेक रिव्यू के बाद नए रिव्यू ऐड करना होगा मुश्किल

गूगल मैप्स पर बिजनेस को मिली रेटिंग्स के साथ ही एक यूजर लोकल बिजनेस और सर्विस को चुनने का फैसला लेता है। ऐसे में इस तरह का फीचर एक गूगल मैप्स यूजर के लिए कई मौकों पर काम का साबित होगा। इस तरह के फीचर को लेकर गूगल की ओर से किसी तरह की खास जानकारी नहीं दी गई है।

माना जा रहा है कि इस तरह के फीचर के साथ लोकल बिजनेस और सर्विस को भी फेक रिव्यू जोड़ने के बाद कुछ समय के लिए नए रिव्यू ऐड करने को लेकर पाबंदी लगा दी जाएगी। वहीं, जांच प्रक्रिया के दौरान पुराने रिव्यू और रेटिंग को भी अनपब्लिश कर दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।