Android से iPhone में शेयर कर सकेंगे फाइल्स, जल्द एंड्रॉयड फोन्स को मिलेगा AirDrop सपोर्ट: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक Google ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि AirDrop इंटरऑपरेबिलिटी 2026 में Pixel 10 स्मार्टफोन से आगे बढ़कर पूरे Android इकोसिस्ट ...और पढ़ें

AirDrop इंटरऑपरेबिलिटी को जल्द ही और भी फोन्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने संकेत दिया है कि उसके AirDrop इंटरऑपरेबिलिटी को जल्द ही और भी ज्यादा Android स्मार्टफोन को सपोर्ट करने के लिए एक्सपांड किया जा सकता है। ये जानकारी रिपोर्ट्स के हवाले से मिली है। माउंटेन व्यू बेस्ड टेक दिग्गज ने सबसे पहले नवंबर 2025 में Pixel 10 के लिए Android और iOS डिवाइस के बीच क्रॉस-प्लेटफर्म शेयरिंग की घोषणा की थी, जिससे Android यूजर्स Quick Share और AirDrop दोनों का इस्तेमाल करके iPhone यूजर्स के साथ सुरक्षित और वायरलेस तरीके से फाइल्स शेयर कर सकते थे और इसका उल्टा भी संभव था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल ने अब आधिकारिक तौर पर ये कन्फर्म कर दिया है कि इस साल पूरे एंड्रॉयड इकोसिस्टम के लिए एयरड्रॉप इंटरऑपरेबिलिटी उपलब्ध होगी।
2026 में Android पर AirDrop इंटरऑपरेबिलिटी Pixel फोन से आगे बढ़ेगी
Android Authority के मुताबिक ताइपे में Pixel Labs टूर में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, Android प्लेटफॉर्म के इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट एरिक के ने पुष्टि की कि 2026 में AirDrop इंटरऑपरेबिलिटी सिर्फ Pixel स्मार्टफोन पर नहीं रहेगा बल्कि आगे बढ़ेगी। टेक दिग्गज ने कहा कि वह बाकी इकोसिस्टम में एक्सपांशन के लिए पार्टनर्स के साथ काम कर रहा है।
हालांकि एक्सपांशन के लिए एक निश्चित टाइमलाइन की घोषणा अभी बाकी है। लेकिन, आधिकारिक बयान के मुताबिक, यूजर्स 'बहुत जल्द कुछ एक्साइटिंग अनाउंसमेंट्स देख सकते हैं'।

इसके अलावा, गूगल ने यूजर्स के लिए iPhone से Android पर स्विच करना आसान बनाने के लिए नए कदमों की ओर भी इशारा किया है। पब्लिकेशन ने अधिकारी के हवाले से लिखा है, 'हम उन लोगों के लिए भी काम करेंगे जो स्विच करने का फैसला करते हैं, ताकि वे अपना डेटा आसानी से ट्रांसफर कर सकें और ये पक्का कर सकें कि उनके पुराने फोन का सारा डेटा उनके पास हो।'
अभी, क्विक शेयर में AirDrop के लिए जोड़े गए सपोर्ट से Android डिवाइस और iPhones के बीच फाइल ट्रांसफर करना मुमकिन हो गया है। ये फीचर iPadOS और macOS डिवाइस के साथ भी काम करता है। Android पर, ये सिर्फ Google Pixel 10 सीरज़ तक ही सीमित है, जिसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL, और Pixel 10 Pro Fold शामिल हैं।
खबरें और भी
Google के मुताबिक, AirDrop इंटरऑपरेबिलिटी किसी वर्कअराउंड के बजाय पीयर-टू-पीयर कनेक्शन का इस्तेमाल करती है। इसकी वजह से, कंपनी का दावा है कि डेटा किसी सर्वर से रूट नहीं होता है और शेयर किया गया कंटेंट कभी लॉग नहीं होता है। क्विक शेयर, AirDrop के'Everyone for 10 minutes' मोड के साथ काम करता है।
क्विक शेयर में क्रॉस-प्लेटफॉर्म शेयरिंग कैपेबिलिटी में बिल्ट-इन सिक्योरिटी और प्राइवेसी सेफगार्ड होने का दावा किया गया है और इसे इंडिपेंडेंटली टेस्ट किया गया है। Google ने थर्ड-पार्टी पेनेट्रेशन टेस्टिंग फर्म NetSPI के साथ काम किया, और असेसमेंट में ये नतीजा निकला कि क्विक शेयर और AirDrop के बीच इंटरऑपरेबिलिटी सुरक्षित है, जो इंडस्ट्री के दूसरे इम्प्लीमेंटेशन की तुलना में 'काफी ज्यादा मजबूत' है और कोई भी जानकारी लीक नहीं करती है।