10000mAh बैटरी और 2nm फ्लैगशिप चिपसेट के साथ लॉन्च होगी Honor Win 2 सीरीज, एक्टिव कूलिंग फैन भी मिलेगा
Honor Win 2 सीरीज अक्टूबर में 10,000mAh बैटरी और नेक्स्ट-जेन 2nm स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकती है। ...और पढ़ें

HighLights
Honor Win 2 सीरीज अक्टूबर में होगी लॉन्च।
10,000mAh बैटरी और 2nm स्नैपड्रैगन चिपसेट मिलेगा।
एक्टिव कूलिंग फैन से मिलेगी बेहतर परफॉर्मेंस।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor इन दिनों अपने नेक्स्ट जेन Win सीरीज फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का अपकमिंग Honor Win 2 सीरीज स्मार्टफोन को दमदार परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में कंपनी नेक्स्ट-जेन 2nm चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। इस फोन को लेकर जानकारी Digital Chat Station ने शेयर की है।
Honor Win 2 सीरीज में क्या होगा नया?
Honor Win 2 सीरीज के बारे में बताया जा रहा है कि इसे अक्तूबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 10,000mAh की बैटरी के साथ लाया जा सकता है। Digital Chat Station ने अपनी पोस्ट में बताया है कि यह पहला स्मार्टफोन होगा, जो क्वालकॉम के अपकमिंग Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज के साथ लॉन्च होगा। यह चिपसेट 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर बना है।
नेक्स्ट जेनरेशन स्नेपड्रेगन चिप से हाई परफॉर्मेंस आउटपुट के लिए अपकमिंग Honor Win 2 सीरीज में एक्टिव कूलिंग फैन दिया जाएगा। यह सेटअप गेमिंग, वीडियो रेंडरिंग के दौरान स्टेबल परफॉर्मेंस ऑफर करेगा।
Honor Win 2 सीरीज के बारे में बताया जा रहा है कि ये 6.89-इंच के OLED पैनल डिस्प्ले के साथ लाए जा सकते हैं, जिनका रेजोल्यूशन 2K+ और रिफ्रेश रेट 185Hz हो सकता है। उम्मीद है कि इस सीरीज को क्वालकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। संभव है कि यह चिप इस सीरीज के प्रीमियम Honor Win 2 Pro Max स्मार्टफोन में दिया जा सकता है। इसके साथ ही Honor Win 2 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप के साथ लॉन्च किया जा सकता है।