Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Find Hidden Apps: एंड्रॉइड फोन में हिडेन ऐप खोजने का आसान तरीका, फर्जी दिखे तो तुरंत करें डिलीट

    Updated: Sat, 06 Apr 2024 12:40 PM (GMT+05:30)

    स्मार्टफोन में बहुत से ऐसे ऐप होते हैं जिनका यूजर्स को कोई खास काम नहीं होता है। लेकिन फिर भी वह फोन के बैकग्राउंड में बैटरी और डेटा कंज्यूम कर रहे हो ...और पढ़ें

    Android फोन में हिडेन ऐप खोजन का तरीका
    Android फोन में हिडेन ऐप खोजन का तरीका

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Smartphone में कई सारे ऐप पहले से प्री-इंस्टॉल्ड होते हैं। जबकि कुछ ऐसे ऐप होते हैं जिन्हें हम अपनी जरूरत के हिसाब से इंस्टॉल कर लेते हैं। लेकिन फोन में कुछ ऐसे हिडेन ऐप भी होते हैं। जिनके बारे में अधिकतर यूजर्स को पता नहीं होता है। यहां हम फोन में मौजूद हिडेन ऐप्स को खोजने का तरीका बताने वाले हैं।

    क्या होते हैं हिडेन ऐप

    स्मार्टफोन में बहुत से ऐसे ऐप होते हैं, जिनका यूजर्स को कोई खास काम नहीं होता है। लेकिन फिर भी वह फोन के बैकग्राउंड में बैटरी और डेटा कंज्यूम कर रहे होते हैं। इनके बारे में बहुत से यूजर्स को नहीं पता होता है। कई ऐसे ऐप्स में मालवेयर ऐप भी होते हैं। जो निजी जानकारी के साथ सेंधमारी कर सकते हैं।

    हिडेन ऐप खोजने का तरीका

    फोन में मौजूद हिडेन ऐप (Hidden Apps ) खोजने के लिए यूजर्स को कुछ आसान से स्टेप फॉलो करने होंगे। सबसे पहले सेटिंग में जाना है। सर्च बार में ऐप सर्च करना है।

    आपके सामने डिवाइस में मौजूद सभी ऐप की डिटेल आ जाएगी। साथ ही नीचे See All Apps का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर क्लिक करके फोन में जितने भी ऐप होंगे। सभी के बारे में आपको पता चल जाएगा।

    यहां इन्हें डिसेबल करने का ऑप्शन भी आता है। अगर लगता है कि कोई ऐप काम का नहीं है तो उसे आप डिसेबल भी कर सकते हैं।

    यह भी एक तरीका

    हिडेन ऐप फाइंड करने का एक तरीका है, आप फाइल्स में जाकर भी हिडेन ऐप सर्च कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले फाइल मैनेजर आईकन पर टैप करना है। इसके बाद ऐप वाले सेक्शन में जाना है। यहां फोन में मौजूद APK (Android Package) की डिटेल दिख जाएगी। यहां यूजर्स को डिसेबल ऐप की जानकारी भी मिल जाएगी।

    ये भी पढ़ें- WhatsApp Privacy Checkup: वॉट्सऐप पर रहना चाहते हैं सुरक्षित तो फॉलो करें ये टिप्स, सिक्योर रहेगा आपका अकाउंट

    खबरें और भी