Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चोरी-छिपे कौन कर रहा आपका Instagram स्टॉक, पता करने के लिए अपनाएं ये तरीका

    Updated: Sun, 08 Dec 2024 05:30 PM (IST)

    Instagram पर हमें बहुत से यूजर फॉलो करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बिना फॉलो किए ही आपके अकाउंट पर नजर रखते हैं। हमारी बिना किसी जानकारी क ...और पढ़ें

    कौन कर रहा आपके इंस्टाग्राम पर ताका-झांकी
    कौन कर रहा आपके इंस्टाग्राम पर ताका-झांकी

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। किसी को स्टॉक करना या पीछा करना गलत और कानूनी तौर पर जुर्म है। हालांकि, यह सोशल मीडिया के लिए लागू नहीं होता है क्योंकि आपको खुद मालूम नहीं है कि आपकी इंस्टाग्राम आईडी कौन स्टॉक कर रहा है। अगर आप इन्फ्लूएनसर हैं और आपको पता चले कि रोजाना 1000 लोग आपकी आईडी स्टॉक कर रहें है तो आपको बुरा भी लगेगा। क्योंकि, यह वह लोग हैं, जो आपको फॉलो और पोस्टलाइक नहीं करते हैं बल्कि सिर्फ आपकी आईडी को देखते हैं और आपकी लाइफ को लेकर अपडेट लेते रहते हैं।

    हम आपको इस आर्टिकल में एक ट्रिक बताएंगे जिसके जरिये आपको यह पता चल जाएगा कि कितने लोग आपको चोरी-चुपके स्टॉक कर रहे हैं। आप इन स्टॉक करने वाले यूजर्स के अकाउंट को ब्लॉक या हटा सकते हैं।

    फॉलो करें ये स्टेप

    • आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम ओपन करना होगा।
    • अब आप अपने प्रोफाइल पर जाएं और लेफ्ट साइड पर शो हो रहे थ्री लाइन पर क्लिक करें।
    • इसके बाद सेटिंग में ब्लॉक्ड ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
    • इस ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद उन लोगों की लिस्ट शो होगी जिन्हें आपने ब्लॉक किया है।
    • अब ब्लॉक लिस्ट को स्क्रॉन करके नीचे जाएं। यहां आपको You May want to block पर क्लिक करना है।

    इसके बाद आपको कुछ अकाउंट शो होगा। यह वह अकाउंट हैं जो आपको स्टॉक कर रहे हैं। आप चाहें तो इन अकाउंट को ब्लॉक या हटा सकते हैं। बता दें कि अगर आपने किसी प्रोफाइल को फेसबुक से ब्लॉक कर दिया है, लेकिन इंस्टा से करना भूल गए हैं तो उनका नाम भी यहां शो होगा।

    बचने का तरीका

    अगर आप इन आईडी को ब्लॉक करना चाहते हैं तो आप एक साथ सभी अकाउंट को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा आप एक-एक करके भी प्रोफाइल को ब्लॉक कर सकते हैं।

    इंस्टाग्राम का नया फीचर

    इंस्टाग्राम कुछ दिन पहले यूजर्स के लिए लोकेशन शेयरिंग फीचर लेकर आया है। अब यूजर्स वॉट्सऐप की तरह यहां भी रियल टाइम लोकेशन अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ शेयर कर सकते हैं। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले ऐप को इंस्टॉल करना होगा। इस फीचर की खास बात है कि यह डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है। 

    यह भी पढ़ें- Smartphone Blast: इस कंपनी के फोन में विस्फोट! एक व्यक्ति की मौत, क्या गलती पड़ गई भारी?

    खबरें और भी