Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    YouTube Music का हिडन फीचर, सेटिंग बदलते ही बढ़ जाएगी साउंड क्वालिटी

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 11:00 AM (GMT+05:30)

    यूट्यूब म्यूजिक पर गानों की ऑडियो क्वालिटी को 'नॉर्मल' से 'हाई' पर बदलकर साउंड एक्सपीरियंस को बेहतर किया जा सकता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. यूट्यूब म्यूजिक पर 'हाई' मोड में 256 kbps ऑडियो।

    2. स्ट्रीमिंग और डाउनलोड के लिए अलग-अलग सेटिंग्स बदलें।

    3. बेहतर क्वालिटी के लिए डेटा और स्थिर नेटवर्क आवश्यक।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। डेली ऑफिस जाना हो या कोई लंबा सफर कर रहे हो म्यूजिक के लिए ज्यादातर लोग अब स्ट्रीमिंग एप्स का सहारा लेते हैं। कई लोग डेली म्यूजिक के लिए गूगल की YouTube Music एप यूज करते हैं। कई यूजर्स अक्सर शिकायत करते हैं कि वे हाई क्वालिटी में गाने नहीं सुन आ रहे हैं। ऐसा इसलिए होता क्योंकि आमतौर पर एप में ऑडयो स्ट्रीमिंग 'नॉर्मल' मोड पर सेट रहती है। यूजर्स स्ट्रीमिंग सेटिंग को मैन्युअली 'हाई' या 'ऑलवेज हाई' पर चेंज कर सकते हैं। इन सेटिंग पर यूजर्स को यूट्यूब म्यूजिक पर हाई बिटरेट पर गाने सुन सकते हैं। हालांकि, इन सेटिंग पर डेटा की खपत बढ़ जाती है।

    'हाई' या 'ऑलवेज हाई' पर क्यों मिलती है बेस्ट क्वालिटी?

    YouTube Music एप पर स्ट्रीमिंग मोड जब नॉर्मल होती है तो गाने 128 kbps तक की बिटरेट में स्ट्रीम होते है। बेस्ट क्वालिटी में गाने सुनने के लिए स्ट्रीमिंग 256 kbps तक के बिटरेट में होने चाहिए। यूट्यूब म्यूजिक में यह बिटरेट 'हाई' या 'ऑलवेज हाई' पर मिलती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको स्ट्रीमिंग और डाउनलोड दोनों के लिए इस सेटिंग को अलग-अलग सेट करना होगा।

    YouTube Music पर ऑडियो क्वालिटी कैसे बदलें?

    YouTube Music पर स्ट्रीमिंग क्वालिटी हाई करने का ऑप्शन प्रीमियम यूजर्स को मिलता है। इसे एक्सेस करने के लिए आपको एप ओपन कर प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करना है। इसके बाद सेटिंग पर टैप करना है।

    एंड्रॉयड एप यूज करते हैं तो Data saving का ऑप्शन और आईओएस एप में Playback & restrictions का ऑप्शन मिलता है। यहां से आपको ऑडियो क्वालिटी हाई पर सेट करनी हैं।

    डाउनलोड किए गए गानों को बेस्ट क्वालिटी में सुनने के लिए सेटिंग मैन्यू में आपको डाउनलोड और स्टोरेज ऑप्शन पर जाना है। अब आपको ऑडियो क्वालिटी को हाई पर सेट करने का ऑप्शन मिलेगा। इसके साथ ही नई सेटिंग लागू होने के बाद आपको गाने फिर से डाउनलोड करने की जरूरत होगी।

    खबरें और भी

    YouTube Music पर हाई क्वालिटी में गाने स्ट्रीम करने पर ज्यादा डेटा खर्च होता है। इसके साथ ही आपको स्टेबल नेटवर्क की जरूरत होती है। ऐसे में आप कार या ट्रेन से सफर कर रहे हों तो बिना किसी रुकावट के गाने सुनने के लिए गाने डाउनलोड कर लें या फिर स्ट्रीमिंग क्वालिटी को नॉर्मल पर ही रखें। वरना आपको बफरिंग का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही इक्वलाइजर सेटिंग का यूज कर आप साउंड आउटपुट को अपनी पंसद के मुताबिक सेट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- YouTube Music में गाना गुनगुना कर करें सर्च, जानें क्या है तरीका