Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Galaxy Unpacked Live Streaming: आज लॉन्च होंगे Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5, इवेंट ऐसे देखें लाइव

    By Subhash GariyaEdited By: Subhash Gariya
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 02:31 PM (IST)

    How to Watch Galaxy Unpacked Live Stream सैमसंग 26 जुलाई यानी आज लॉन्च इवेंट Galaxy Unpacked 2023 आयोजित कर रहा है। इस दौरान कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार ...और पढ़ें

    Samsung Galaxy Unpacked Event Live Streaming Details.
    Samsung Galaxy Unpacked Event Live Streaming Details.

    HighLights

    1. 26 जुलाई को है सैमसंग का Galaxy Unpacked 2023 इवेंट
    2. Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 होने हैं लॉन्च
    3. Galaxy Tab S9 और Galaxy Watch 6 सीरीज भी होंगे पेश

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung आज, बुधवार 26 जुलाई Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करने वाला है। इस इवेंट के दौरान कंपनी अपने अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 के साथ नया Galaxy Tab S9 और Galaxy Watch 6 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में पेश करेगा। अगर आप भी सैमसंग के अपकमिंग प्रोडक्ट के लॉन्च इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप लॉन्च इवेंट देख सकते हैं।

    Galaxy Unpacked 2023 इवेंट कब शुरू होगा?

    Samsung का Galaxy Unpacked इवेंट 26 जुलाई को सियोल, दक्षिण कोरिया में आयोजित होना है। यह पहली बार है जब कंपनी होम मार्केट में प्रोडक्ट लॉन्च रख रही हैं। यह इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा।

    Galaxy Unpacked 2023 इवेंट लाइव कैसे देखें?

    Galaxy Unpacked 2023 इवेंट को आप घर बैठे लाइव देख सकते हैं। Samsung इस लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीमिंग करने वाला है, जिसे दुनियाभर के सैमसंग फैन्स इस इवेंट का लाइव टेलीकास्ट देख पाएंगे। यह इवेंट YouTube, सोशल मीडिया ऐप्स पर देख पाएंगे।

    Galaxy Unpacked इवेंट के YouTube एंबिड लिंक हम नीचे दे रहे हैं। इस लिंक के जरिए आप अपने फोन, कंप्यूटर और दूसरे डिवाइस पर सैमसंग के लॉन्च इवेंट को लाइव देख सकते हैं। यूट्यूब के साथ-साथ सैमसंग का यह लाइव लॉन्च इवेंट कंपनी की वेबसाइट, सोशल मीडिया ऐप्स पर भी लाइव देख सकते हैं।

    खबरें और भी

    GALAXY Z FOLD 5 और Z FLIP 5 पर रहेगी नजर

    सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 दोनों स्मार्टफोन के क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy Z Fold 5 में 7.6-इंच का full-HD+ (1,812 x 2,176 पिक्सल) Dynamic AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में 6.2-इंच का Dynamic AMOLED कवर स्क्रीन दिया जा सकता है।

    इसके साथ ही Galaxy Z Flip 5 में 6.7-इंच का full-HD+ (1,080 x 2,640 pixels) Dynamic AMOLED प्राइमरी पैनल दिया जाएगा, जिसका आउटर डिस्प्ले 3.4-इंच के होने की संभावना है।

    Samsung Galaxy Z Fold 5 के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP के होने की उम्मीद है। इसके साथ ही फोन में 5MP का अंडर डिस्प्ले कैमरा और 10MP फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जाएगा।