Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ICC Cricket World Cup 2023: Doodle में नजर आईं मैच की झलकियां, टीम को इस अंदाज में भेजीं Google ने शुभकामनाएं

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 01:30 PM (IST)

    Google Doodle Today गूगल अपने सर्च इंचन के साथ डूडल के जरिए हर खास दिन को एक अलग अंदाज में मनाता है। आज के डूडल में क्रिकेट वर्ल्ड कप की झलक देखने को ...और पढ़ें

    गूगल Doodle में नजर आईं मैच की झलकियां
    गूगल Doodle में नजर आईं मैच की झलकियां

    HighLights

    1. आज के गूगल डूडल में क्रिकेट वर्ल्ड कप की झलक देखने को मिल रही है।
    2. आज क्रिकेट वर्ल्ड कप का ओपनिंग डे पर गूगल ने शुभकामनाएं भेजी हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल अपने सर्च इंचन के साथ डूडल के जरिए हर खास दिन को एक अलग अंदाज में दिखाता है। आज के डूडल में क्रिकेट वर्ल्ड कप की झलक देखने को मिल रही है। मालूम हो कि आज यानी 5 अक्टूबर को क्रिकेट वर्ल्ड कप का ओपनिंग डे (Cricket World Cup 2023 Opening Day) है।

    गूगल दे रहा यूजर्स को काम की जानकारी

    हर खास दिन पर गूगल अपने यूजर्स को काम की जानकारी देने का काम करता है। आज के डूडल के लिए भी गूगल ने कुछ जानकारियां दी हैं।

    गूगल द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक आज के डूडल के जरिए गूगल क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men’s Cricket World Cup 2023) को सेलीब्रेट कर रहा है।

    क्रिकेट वर्ल्ड कप के 13 वें एडिशन को इस बार भारत होस्ट करने जा रहा है। दरअसल, क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत 1975 में हुई थी। इस मैच की ट्रॉफी के लिए 10 देशों के बीच प्रतिस्पर्धा होने जा रही है।

    किन टीमों के बीच होगा वर्ल्ड कप मैच

    वर्ल्ड कप में कुल 48 मुकाबले होने जा रहे हैं। इसी के साथ अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें मैच में भाग लेंगी।

    यह मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। भारत में ये मैच अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, धर्मशाला और पुणे में होंगे।

    ये भी पढ़ेंः Pixel 8 Series Launch: 50MP कैमरा और Tensor G3 चिपसेट के साथ लॉन्च हुए Pixel 8 और Pixel 8 Pro

    आज हो रहा इन दो टीम के बीच मैच

    क्रिकेट वर्ल्ड कप का पहला मैच आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहा है। दोनों टीम के बीच का यह मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में होने जा रहा है। इसी के साथ गूगल ने भी दोनों ही टीम को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी हैं।

    खबरें और भी