Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Flipkart पर शुरू हुई Infinix Days Sale, इन फोन्स पर मिल रहा है 4000 रु तक का फ्लैट डिस्काउंट

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Fri, 15 Feb 2019 09:11 AM (IST)

    Infinix ने भी अपने स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट ऑफर किया है। यह सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जा रही है ...और पढ़ें

    Flipkart पर शुरू हुई Infinix Days Sale, इन फोन्स पर मिल रहा है 4000 रु तक का फ्लैट डिस्काउंट
    Flipkart पर शुरू हुई Infinix Days Sale, इन फोन्स पर मिल रहा है 4000 रु तक का फ्लैट डिस्काउंट

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर फोन निर्माता कंपनियां यूजर्स के लिए सेल का आयोजन कर रही है। Xiaomi और Realme के बाद अब Infinix ने भी अपने स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट ऑफर किया है। यह सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जा रही है। इस सेल का नाम Infinix Days है। यह सेल 12 फरवरी से शुरू हो चुकी है और यह 15 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान Infinix स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां से स्मार्टफोन्स को 4,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर्स भी उपलब्ध हैं।

    इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है डिस्काउंट:

    Infinix Note 5 के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 4 जीबी रैम वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। दोनों वेरिएंट्स पर 9,999 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके दोनों वेरिएंट्स पर 3,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट उपलब्ध है।

    Infinix Note 5 Stylus को 12,999 रुपये में खरीद जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत 16,999 रुपये है। इस पर 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, पुराना फोन एक्सचेंज करने पर यूजर्स को 11,950 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

    Hot S3X को 1,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 9,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत 10,999 रुपये है।

    Infinix Smart 2 स्मार्टफोन को भी सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसका 2 जीबी रैम वेरिएंट को 5,999 रुपये के बजाय 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके 3 जीबी रैम वेरिएंट को 7,999 रुपये के बजाय 5,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया गया है।

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि इन सभी वेरिएंट्स पर नो कॉस्ट ईएमआई समेत एक्सिस बैंक का बज क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 फीसद का अतिरिक्त ऑफ दिया जाएगा।

    वहीं, Vivo ने वैलेंटाइन डेज के मौके पर तीन दिन की Vivo Carnival सेल आयोजित की है। यह सेल 12 फरवरी से शुरू हुई और 14 फरवरी तक चलेगी। यह डिस्काउंट एमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों पर उपलब्ध हैं। Vivo Carnival के तहत यूजर्स नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर के साथ 5,600 रुपये बचाने का मौका मिलेगा। वहीं, 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा। 

    इसके ऑफर्स की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    यह भी पढ़ें:

    Moto G7 Power की भारतीय कीमत हुई Reveal, जानें कितने में हो सकता है लॉन्च

    Asus ROG फोन रिव्यू: ₹ 69999 में क्या यह हो सकता है आपका अगला गेमिंग स्मार्टफोन, पढ़ें

    आप भी स्मार्टफोन पर सुनते हैं तेज म्यूजिक, 1 अरब से ज्यादा लोगों के हो सकते हैं कान खराब