Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Infinix Hot 40 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट से हटा पर्दा, इस दिन लॉन्च हो रहा है नया स्मार्टफोन

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 11:13 AM (IST)

    इनफिनिक्स अपने यूजर्स के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रहा है। कंपनी यूजर्स के लिए सितंबर से ही एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही थी। अब इस फोन को लाए जा ...और पढ़ें

    Infinix Hot 40 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट से हटा पर्दा
    Infinix Hot 40 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट से हटा पर्दा

    HighLights

    1. Infinix Hot 40 स्मार्टफोन ग्लोबल डेब्यू करने जा रहा है।
    2. Infinix Hot 40 की लॉन्चिंग को लेकर ऑफिशियल डिटेल मिली हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इनफिनिक्स अपने यूजर्स के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रहा है। कंपनी यूजर्स के लिए सितंबर से ही एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही थी।

    अब इस फोन को लाए जाने की जानकारियां साफ हो चुकी हैं। कंपनी ने फोन Infinix Hot 40 की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारियां दी हैं। दरअसल, हम यहां Infinix Hot 40 स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं।

    मालूम हो कि Infinix Hot 40 स्मार्टफोन को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबरें बनी हुई हैं। कंपनी का अपकमिंग डिवाइस Infinix Hot 40 इससे पहले एफसीसी और ब्लूटुथ एसआईजी सर्टिफिकेशन के साथ देखा गया है।

    कब लॉन्च हो रहा है Infinix Hot 40

    Infinix Hot 40 को लेकर एक ऑफिशियल टीजर सामने आया है। इस टीजर के साथ ही फोन (Infinix Hot 40) की लॉन्चिंग डेट की जानकारी मिली है। Infinix Hot 40 स्मार्टफोन 9 दिसंबर को लॉन्च किया जा रहा है।

    किस देश में लॉन्च हो रहा है फोन

    दरअसल, Infinix Hot 40 स्मार्टफोन ग्लोबल डेब्यू करने जा रहा है। इसकी शुरुआत अफ्रिका से हो रही है। हालांकि, अभी तक भारत में इस फोन को लॉन्च किए जाने को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं है।

    इस टीजर के साथ Infinix Hot 40 स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन को लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, यह फोन गूगल प्ले कन्सोल पर कुछ की फीचर्स के साथ जरूर नजर आया था।

    ये भी पढ़ेंः OnePlus AI Music Festival: 10 साल पूरे होने पर वनप्लस मनाएगा जश्न, इस दिन होगा एआई म्यूजिक फेस्टिवल

    Infinix Hot 40 एक्सपेक्टेड स्पेक्स

    Infinix Hot 40 के एक्सपेक्टेड स्पेक्स की बात करें तो फोन को MediaTek Helio G88 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। Infinix Hot 40 स्मार्टफोन Android 13 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लाया जा सकता है।

    फोन में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग फीचर और ब्लूटुथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ लाया जा सकता है।