यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
OnePlus AI Music Festival: 10 साल पूरे होने पर वनप्लस मनाएगा जश्न, इस दिन होगा एआई म्यूजिक फेस्टिवल
वनप्लस इंडिया अपने पहले एआई म्यूजिक फेस्टिवल को आयोजित करने जा रहा है। कंपनी की ओर से इस फेस्टिवल की तारीख और वेन्यू की जानकारी भी सामने आ चुकी है। कं ...और पढ़ें

HighLights
- OnePlus यूजर्स के लिए AI Music Festival आयोजित कर रहा है।
- OnePlus AI Music Festival भारत में आयोजित होने जा रहा है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस इंडिया अपने पहले एआई म्यूजिक फेस्टिवल को आयोजित करने जा रहा है। कंपनी की ओर से इस फेस्टिवल की तारीख और वेन्यू की जानकारी भी सामने आ चुकी है। कंपनी का यह म्यूजिक फेस्टिवल (OnePlus AI Music Festival) अगले महीने 17 दिसंबर को होने जा रहा है।
एआई म्यूजिक फेस्टिवल होगा खास
वनप्लस का यह फेस्टिवल (AI Music Festival) बैंगलुरू के मैनफो कन्वेंशन सेंटर (Manpho Convention Center, Bengaluru) में होने जा रहा है।
.jpg)
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ग्रैमी पुरस्कार विजेता Afrojack भी इस इवेंट का हिस्सा होंगे। इसके अलावा, डांस और इलेक्ट्रॉनिक जेनर के कई दूसरे दिग्गज कलाकार भी शो को लीड करेंगे।
ये भी पढ़ेंः Instagram पर रील्स डाउनलोड करना होगा अब आसान, पब्लिक अकाउंट के साथ ऐसे काम करेगा नया फीचर
AI म्यूजिक स्टूडियो क्रिएशन प्लेटफॉर्म भी हुआ था पेश
मालूम हो कि वनप्लस ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए एक एआई म्यूजिक स्टूडियो क्रिएशन प्लेटफॉर्म पेश किया है।
.jpg)
इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर यूजर्स खुद का म्यूजिक तैयार कर सकते हैं। इतना ही नहीं, बेस्ट कम्पोजिशन का सैम्पल प्रसिद्ध वैश्विक कलाकारों द्वारा लाइव इवेंट में लिया जाएगा।
कंपनी मना रही 10 साल पूरे होने की खुशी
दरअसल, यह सब अपने 10 साल पूरे होने की खुशी में भी कर रहा है। कंपनी की स्थापना 16 दिसंबर, 2013 को चीन में हुई थी। इस साल 16 दिसंबर को कंपनी को स्थापित हुए पूरे 10 साल होने जा रहे हैं।
वनप्लस के इस इवेंट का कैसे बनें हिस्सा
कंपनी के इस इवेंट (OnePlus AI Music Festival) के टिकट की कीमत 699 रुपये रखी गई है। इस टिकट के साथ कंपनी के इस इवेंट का हिस्सा बना जा सकेगा। इस टिकट को पेटीएम इनसाइडर से पाया जा सकता है।
.jpg)
स्पेशल एरिया एक्सेस के लिए Super Fan Zone टिकट भी पेश की गई हैं। यह 3999 रुपये की टिकट होगी। इस टिकट के साथ कुछ खास बेनेफिट्स ऑफर किए जाएंगे।
इसके अलावा, आरसीसी मेंबर्स ‘Super Fan Zone’ पर स्पेशल डिस्काउंट पा सकते हैं। यह डिस्काउंट OnePlus.in और OnePlus Store App से पाया जा सकेगा।