Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    International Women’s Day: नारी शक्ति को गूगल का सलाम, खास डूडल बनाकर महिलाओं को किया सपोर्ट

    Updated: Fri, 08 Mar 2024 12:42 PM (GMT+05:30)

    International Women’s Day अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गूगल ने नारी शक्ति को सलाम करते हुए शानदार डूडल शेयर किया है। इस डूडल में रजाई में महिला ...और पढ़ें

    गूगल ने डूडल शेयर कर मनाया महिला दिवस
    गूगल ने डूडल शेयर कर मनाया महिला दिवस

    HighLights

    1. 8 मार्च को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    2. गूगल के डूडल को सोफी डियाओ ने डिजाइन किया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। इस मौके पर गूगल ने भी महिलों को सपोर्ट करते हुए खास डूडल बनाया है। गूगल ने अपने डूडल को लेकर ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी है कि यह डूडल सालों से हुई प्रगति को दर्शाता है, जिसमें अलग-अलग पीढ़ियों की महिलाएं दिख रही हैं।

    महिला दिवस पर गूगल डूडल की खास बातें

    • गूगल का कहना है कि इस डूडल के साथ वह महिला दिवस और लैंगिक समानता की दिशा में हो रही प्रगति को सेलेब्रेट करता है।
    • इस डूडल में अलग-अलग पीढ़ियों की महिलाएं हैं, जिसमें एक बूढ़ी महिला हाथ में किताब लिए ज्ञान साझा करती नजर आ रही हैं।
    • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल के डूडल को सोफी डियाओ ने डिजाइन किया है।
    • डूडल के पीछे की कहानी को लेकर गूगल का कहना है कि लोगों को दूसरी पीढ़ी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहिए। ताकि हम अलग-अलग पीढ़ियों से कुछ सीख सकें।

    यह भी पढ़ें: Happy Women’s Day: महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेस्ट हैं ये ऐप, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

    क्यों मनाया जाता है महिला दिवस

    संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महिलाओं के अधिकारों के सुरक्षित रखने के लिए 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया। हर साल महिला दिवस के लिए एक थीम तय की जाती है। इस साल महिला दिवस की थीम - इन्वेस्ट इन विमेन: ऐक्सेलरेट प्रोग्रेस है।

    यह भी पढ़ें: India AI Mission: AI इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती, राजीव चंद्रशेखर बोले - डिजिटल इकोनॉमी और एआई के भविष्य को मिलेगा आकार

    खबरें और भी