Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    iPhone 15 Price in India: एपल आईफोन 15 सीरीज की भारत में ये होगी कीमत, इस दिन से शुरू होगी सेल

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 01:17 AM (IST)

    Apple ने अपने सालाना इवेंट Wanderlust 2023 में अपने लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में कुल 4 स्मार्टफोन है जिनकी कीमत 79900 रुपय ...और पढ़ें

    iPhone 15 Price in India: एपल आईफोन 15 सीरीज की भारत में ये होगी कीमत
    iPhone 15 Price in India: एपल आईफोन 15 सीरीज की भारत में ये होगी कीमत

    HighLights

    1. Apple ने अपने सालाना इवेंट में अपनी लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया है।
    2. iPhone 15 सीरीज की कीमत 79,900 रुपये से शुरू होकर 1,99,900 रुपये तक जा रही है।
    3. iPhone 15 के प्रो मॉडल की सेल 22 सितंबर से शुरू हो रही है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क।  Apple ने अपने सालाना इवेंट में अपनी लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में 4 डिवाइस iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल है। कंपनी ने अपनी नई सीरीज के मॉडल की कीमत, प्री-ऑर्डर और सेल डेट की जानकारी पेश कर दी है।

    iPhone 15 सीरीज की कीमत

    कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस सभी मॉडल के प्राइस को पेश कर दिया है। आइये इनके बारे में जानते हैं। 

    iPhone 15 की कीमत 

    • 128GB मॉडल की कीमत 79,900 रुपये
    • 256GB मॉडल की कीमत 89,900 रुपये
    • 512GB मॉडल की कीमत 1,09,900 रुपये

    यह भी पढ़ें-  iPhone 15 Price: 48MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ आईफोन 15, मिलेंगे चार नए कलर ऑप्शन; बैटरी लाइफ होगी दमदार

    iPhone 15 Plus की कीमत

    • 128GB मॉडल की कीमत 89,900 रुपये
    • 256GB मॉडल की कीमत 99,900 रुपये
    • 512GB मॉडल की कीमत 1,19,900 रुपये 

    iPhone 15 Pro की कीमत

    • 128GB मॉडल की कीमत 1,34,900 रुपये
    • 256GB मॉडल की कीमत 1,44,900 रुपये
    • 512GB मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपये
    • 1TB मॉडल की कीमत 1,84,900 रुपये

    iPhone 15 Pro Max की कीमत

    • 256GB मॉडल की कीमत 1,59,900 रुपये
    • 512GB मॉडल की कीमत 1,79,900 रुपये
    • 1TB मॉडल की कीमत 1,99,900 रुपये

    कब शुरू होगी प्री-बुकिंग और सेल 

    • iPhone 15 और iPhone 15 Plus की प्री-ऑर्डर और सेल की डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
    • वहीं iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को आप 15 सितंबर से प्री-ऑर्डर कर सकेंगे। इन डिवाइसेस को 22 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
    • बता दें कि Apple iPhone 15 Pro 4 कलर ऑप्शन- ब्लैक टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम, ब्लू टाइटेनियम और नेचुरस टाइटेनियम शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- Apple ने USB Type C पोर्ट और एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च की iPhone 15 सीरीज, साथ में आई Watch 9 और Ultra 2