Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सस्ता iPhone लॉन्च करने की तैयारी में Apple, 48MP प्राइमरी कैमरा और A18 चिप से होगा लैस

    Updated: Sun, 03 Nov 2024 08:01 AM (IST)

    एपल इन दिनों नए iPhone SE 4 पर काम कर रहा है। लॉन्च से पहले इसे एपल के डेटाबेस में लिस्ट किया जा चुका है। फोन को कंपनी अगले साल लेकर आ सकती है। अफोर्ड ...और पढ़ें

    एपल इस साल के अंत में iPhone SE 4 का प्रोडक्शन बड़े स्तर पर शुरू कर सकता है।
    एपल इस साल के अंत में iPhone SE 4 का प्रोडक्शन बड़े स्तर पर शुरू कर सकता है।

    HighLights

    1. एपल कर रहा iPhone SE 4 लॉन्च करने की तैयारी
    2. परफॉर्मेंस के लिए मिलेगी लेटेस्ट A18 बायोनिक चिप

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने अपनी सबसे एडवांस iPhone 16 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च करने के बाद कई नए प्रोडक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। इनमें से एक iPhone SE 4 है। जिस पर कंपनी कथित रूप से काम कर रही है। इसे दूसरे आईफोन की तुलना में अफोर्डेबल प्राइस रेंज में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले इसके बारे में तमाम तरह की जानकारी सामने आ चुकी है।

    बता दें एपल ने iPhone SE का पिछला वेरिएंट 2022 में पेश किया गया था। हाल की रिपोर्ट्स से संकेत मिलता है कि iPhone SE 4 का डिजाइन iPhone 14 से काफी मिलता-जुलता हो सकता है। इसके बारे में अब तक जो भी डिटेल सामने आई है। उसके बारे में यहां बताने वाले हैं।

    अगले साल होगी एंट्री?

    कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एपल इस साल के अंत में iPhone SE 4 का प्रोडक्शन बड़े स्तर पर शुरू कर सकता है। दिसंबर के आसपास ऐसा किए जाने की उम्मीद है। कहा गया है कि iPhone SE 4 आधिकारिक तौर पर अप्रैल 2025 में आ सकता है। याद रखें एपल ने इसको लेकर ऑफिशियली कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन इसको लेकर तमाम रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। 

    डेटाबेस में हुआ लिस्ट

    कथित तौर पर डिवाइस को Apple के डेटाबेस में कोडनेम V59 के तहत लिस्ट किया गया है। हाल ही में एक टिपिस्टर ने सोशल मीडिया पर कथित iPhone SE (2025) के केस की एक पिक्चर शेयर की, जिसमें इसका बैक पैनल दिखाया गया है। जो iPhone 7 Plus के डिजाइन जैसा दिखता है। इसमें एक डुअल रियर कैमरा सेटअप शामिल है।

    खबरें और भी

    48MP प्राइमरी कैमरा सेटअप

    स्पेसिफिकेशन के मामले में iPhone SE 4 में 6.6 इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है और संभवतः यह इस सीरीज का पहला मॉडल होगा जिसमें 48MP कैमरा शामिल होगा। ओलेड डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।

    मिलेगा A18 बायोनिक चिपसेट

    नए आईफोन एसई4 में परफॉर्मेंस के लिए नवीनतम A18 बायोनिक चिपसेट मिल सकता है। यह 8GB LPDDR5 रैम को सपोर्ट करेगा। स्टोरेज ऑप्शन में 128GB, 256GB और 512GB वेरिएंट शामिल होने की उम्मीद है। इस आईफोन को पिछली जेनरेशन के आईफोन की तुलना में अनेकों अपग्रेड फीचर्स के साथ लाया जा रहा है। अफोर्डेबल सेगमेंट में कंपनी इसमें AI फीचर्स भी ऑफर कर सकती है। 

    यह भी पढ़ें- Poco C75 लॉन्च, सस्ते दाम में मिल रहीं 5000 mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज जैसी खूबियां