10,000 mAh तक बैटरी वाले दो नए 5G फोन इस दिन आएंगे, MediaTek प्रोसेसर और 12GB तक RAM
iQOO 18 अगस्त को चीन में iQOO Neo 11 Ultra और iQOO Z11S 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। इन फोन्स में 10,000mAh तक की बड़ी बैटरी और MediaTek प्रोसेसर जैसे द ...और पढ़ें

10,000 mAh तक बैटरी वाले दो नए 5G फोन इस दिन आएंगे, MediaTek प्रोसेसर और 12GB तक RAM

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO जल्द ही चीन में अपने दो नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी इन्हें iQOO Neo 11 Ultra और iQOO Z11S के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने दोनों डिवाइस के डिजाइन और कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने कन्फर्म किया है कि दोनों स्मार्टफोन 18 अगस्त को लॉन्च होंगे।
खास बात ये है कि दोनों फोन बड़ी बैटरी के साथ दस्तक देंगे। जहां Neo 11 Ultra में 9,100mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं Z11S तो 10,000mAh की बैटरी से लैस हो सकता है। चलिए दोनों डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं...
iQOO Neo 11 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स
इस नए वाले iQOO Neo 11 Ultra को कंपनी परफॉर्मेंस-सेंट्रिक फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर सकती है। इस डिवाइस में 6.83 इंच का 2K फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 9,100mAh की बैटरी मिल सकती है। डिवाइस Neo सीरीज का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन हो सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है। इसके अलावा डिवाइस में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
डिवाइस में तगड़ी परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 9500 का कस्टमाइज्ड वर्जन मिल सकता है। इसके साथ फोन में 11-कोर Mali G1-Ultra GPU मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डिवाइस को 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।
खबरें और भी
iQOO Z11S के स्पेसिफिकेशन्स
दूसरी तरफ iQOO Z11S बड़ी बैटरी से लैस हो सकता है। फोन में 10,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ ये iQOO का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें 10,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
डिवाइस में 6.83 इंच का 144Hz डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें फुल-ब्राइटनेस DC-जैसी डिमिंग और 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके अलावा डिस्प्ले को लो ब्लू लाइट और लो फ्लिकर के लिए SGS सर्टिफिकेशन भी मिल सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में MediaTek Dimensity 7500, 12GB RAM और Android 16 मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 44W चार्जिंग स्पीड भी मिल सकती है। हालांकि, iQOO ने अभी इन स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें- Amazon सेल: Realme के 8000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर