Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्काईलाइन कैमरा डिजाइन के साथ लॉन्च होगा iQOO Z11 स्मार्टफोन, मिलेंगे दो कलर ऑप्शन

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 04:01 PM (IST)

    iQOO Z11 स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होगा, कंपनी ने इसके कैमरा मॉड्यूल डिजाइन और कलर ऑप्शन को टीज किया है। ...और पढ़ें

    iQOO Z11 भारत में जल्द होगा लॉन्च

    iQOO Z11 भारत में जल्द होगा लॉन्च

    HighLights

    1. iQOO Z11 का भारत में जल्द लॉन्च होना तय।

    2. 'स्काईलाइन कैमरा मॉड्यूल' डिजाइन और कलर ऑप्शन टीज।

    3. स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 SoC के साथ आने की उम्मीद।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Z11 स्मार्टफोन जल्द इंडियन मार्केट में लॉन्च होना है। कंपनी ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज किया है। इस टीजर में आइकू के अपकमिंग स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन सामने आया है। इसके साथ ही फोन के कलर ऑप्शन की डिटेल भी शेयर की गई है। अभी कंपनी ने इस फोन के लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है।

    iQOO Z11 भारत में जल्द होगा लॉन्च

    iQOO India के सीईओ Nipun Marya ने अपकमिंग iQOO Z11 का डिजाइन टीज किया है। यह डिजाइन चाइना मॉडल से काफी अलग है। इस फोन में नया हॉरिजेंटल कैमरा लेआउट मिलता है। इसके साथ ही रियर पैनल का डिजाइन भी काफी अलग है। iQOO Z11 स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन Aurora Green और Celestial Blue में लॉन्च होगा।

    इस फोन में पिल-शेप का हॉरिजन्टल रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें 2 कैमरा रिंग और एक सेंसर मिलेगा। इसके साथ ही इसमें एलईडी रिंग लाइट भी मिलेगी। iQOO ने इस कैमरा डिजाइन को Skyline Camera Module नाम दिया है। रियर पैनल के डिजाइन से पता चलता है कि इसमें कर्व्ड रियर पैनल दिया जाएगा। यह डिजाइन काफी हद तक वीवो के अपकमिंग Vivo S2 स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल से मिलता है।

    iQOO पहले भी इस स्मार्टफोन का हाथ से बना ड्रॉइंग स्क्रैच टीज कर चुका है, जिससे पता चलता है कि इस फोन को 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन की प्लेसिंग फोन के टॉप में मिलेगी। इस फोन में दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम बटन मिलेंगे।

    Gadgets 360 ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि iQOO Z11 स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में Qualcomm के Snapdragon 7 Gen 4 SoC के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इस फोन के लॉन्च डेट और खूबियों को लेकर कुछ भी डिटेल कन्फर्म नहीं की है।

    खबरें और भी

    iQOO Z11 की चीन में कीमत

    iQOO Z11 स्मार्टफोन को चीन में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। इस फोन का बेस वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 2,299 (करीब 31,200 रुपये) है। इसके साथ ही अन्य वेरिएंट की बात करें तो यह फोन 12GB + 256GB के साथ CNY 2,499 (करीब 34,000), 16GB + 256GB के साथ CNY 2,799 (करीब 38,100 रुपये), 12GB + 512GB के साथ CNY 2,999 (करीब 40,800 रुपये), और 16GB + 512GB के साथ CNY 3,399 (करीब 46,300 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। संभव है कि भारत में यह फोन थोड़े हायर साइड में लाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला नया 5G फोन जल्द आएगा, कंपनी के CEO ने किया टीज