Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jio का ग्राहकों का नया तोहफा, 3-इन-1 सर्विस पैक लॉन्च, Tv और Wi-Fi के साथ मिलेगा OTT एप्स का मजा

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 02:00 PM (GMT+05:30)

    जियो ने होम सब्सक्राइबर यूजर्स के लिए नया 3-इन-1 सर्विस पैक पेश किया है, जिसमें टीवी-ओनली और वाई-फाई ओनली प्लान शामिल हैं। ...और पढ़ें

    Jio 3-In-1 सर्विस पैक के बेनिफिट

    Jio 3-In-1 सर्विस पैक के बेनिफिट

    HighLights

    1. जियो ने होम यूजर्स के लिए 3-इन-1 पैक लॉन्च किया।

    2. पैक में टीवी, वाई-फाई और ओटीटी सब्सक्रिप्शन शामिल हैं।

    3. 2+1 और 3+1 महीने के प्लान किफायती दरों पर उपलब्ध।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Jio ने होम सब्सक्राइबर यूजर्स के लिए 3-इन-1 सर्विस पैक पेश किया है। इस नए पैक में जियो यूजर्स को टीवी-ओनली और वाई-फाई ओनली प्लान मिलता है, जो मंथली कॉस्ट से काफी म है। Jio 3-in-1 सर्विस पैक में यूजर्स को 2+1 मंथ और 3+1 मंथ ड्यूरेशन का ऑप्शन मिलता है। इन दोनों ऑप्शन में यूजर्स को एक जैसे बेनिफिट मिलते हैं।

    Jio 3-In-1 सर्विस पैक के बेनिफिट

    Jio 3-in-1 सर्विस पैक की बात करें तो इसमें TV-ओनली और Wi-Fi-ओनली सब्सक्रिप्शन प्लान है। 3-in-1 सर्विस पैक में यूजर्स को TV-ओनली और Wi-Fi-ओनली प्लान एक ही में मिलते हैं। इसमें दो प्लान का ऑप्शन उपलब्ध है।

    2+1 मंथ वाले पैक की कीमत 2,122 रुपये है। यानी एक महीने की इफेक्टिव कॉस्ट यूजर को 707 रुपये बैठेगी। जियो के 2+1 महीने वाले 3-in-1 सर्विस पैक में यूजर्स को 100 Mbps ब्रॉडबेंड स्पीड के साथ 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 12 ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

    3+1 मंथ वाले पैक की कीमत 2,222 रुपये है। यानी एक महीने की कीमत 555 रुपये बैठेगी। इस प्लान में यूजर्स को 30 Mbps की Wi-Fi स्पीड मिलती है। इसमें भी 1000 से ज्यादा टीवी चैनल और 12 ओटीटी एप्स का सपोर्ट मिलता है।

    खबरें और भी

    बात करें जियो के सिर्फ टीवी ओनली प्लान की तो 5 महीने की कॉस्ट 2000 रुपये है। यानी हर आपको महीने 400 रुपये देने होंगे। इसमें कंपनी 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 200 से ज्यादा एचडी चैनल और 15 रीजनल भाषाओं का सपोर्ट मिलता है। यह प्लान 2 मंथ वाले ऑप्शन में भी आता है, जिसकी कीमत 1000 रुपये है। इसमें भी बेनिफिट वही पुराने वाले मिलते हैं। सब्सक्राइबर्स को इसके लिए 200 रुपये सेटअप फी देनी होती है।

    Jio के वाई-फाई प्लान

    हाल में जियो ने दो वाई-फाई ओनली पैक भी पेश किए हैं। 5 मंथ प्लान को भारत में 3000 रुपये में लॉन्च किया गया है, जिसकी मंथली कीमत 600 रुपये बैठती है। इस प्लान में यूजर्स को 100 Mbps Wi-Fi स्पीड मिलती है। यह 2-month पैक में भी उपबल्ध है, जिसकी कीमत 1,500 रुपये है। सेटअप फी 300 रुपये है। इसके साथ ही 30 Mbps Wi-Fi स्पीड वाला प्लान 5 महीने के लिए 2,200 रुपये में उपलब्ध है। 30 Mbps वाला प्लान 2 महीने वाला ऑप्शन 1100 रुपये का है।

    यह भी पढ़ें- टेलीकॉम सेक्टर में ग्रोथ: जून में ग्राहकों की संख्या 134.8 करोड़ पार, एयरटेल और जियो का दबदबा